Lenin OTT Release: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे और एक्टर अखिल अक्कीनेनी की हाल ही में आई लेनिन (Lenin) अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. एक्शन, थ्रिल और माइथोलॉजिकल से भरपूर ये फिल्म सिनेमाघरों में खूब पसंद की गई थी.

हाल ही में मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज का आधिकारिक ऐलान किया है. आइए जानते हैं कि आप ये फिल्म ओटीटी पर आप कहां और कब देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन'?

सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अखिल अक्कीनेनी की लेनिन ओटीटी पर दस्तक देने आ रही है. इस फिल्म के डिजिटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) ने खरीदे हैं. वहीं हाल ही में मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज की घोषणा की. मेकर्स के मुताबिक 7 अगस्त 2026 को अखिल अक्कीनेनी की लेनिन को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा. इसकी जानकारी खुद जी5 ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लेटेस्ट ट्वीट शेयर कर दी है.

10 जुलाई को हुई थी रिलीज

तेलुगु भाषा में 7 अगस्त को जी5 पर लेनिन का एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगा. हालांकि अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है कि हिंदी भाषा में इसे कब देख पाएंगे. बता दें 'लेनिन' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसकी कहानी ने हर किसी को प्रभावित किया है. ऐसे में ये देखना खास होगा कि ओटीटी पर फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

---विज्ञापन---

लेनिन की कमाई

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लेनिन ने लगभग 50 करोड़ का कारोबार किया है, जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 70 करोड़ के करीब रहा है. इस तरह ये फिल्म एवरेज साबित हुई है.

---विज्ञापन---