The Traitors: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में टीवी, सोशल मीडिया और बॉलीवुड के जानी-मानी हस्तियां नजर आ रही हैं। शो में कोई ट्रेटर तो कोई इनोसेंट बनकर अपनी-अपनी चाल सोच-समझकर चल रहा है। वहीं शो के कुछ कंटेस्टेंट्स माइंड गेम खेलकर मास्टरमाइंड भी बन गए हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स के छक्के छुड़ाते नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर वो कौन-कौन से 5 कंटेस्टेंट्स हैं जो मास्टरमाइंड की लिस्ट में शामिल हो गए हैं?
यह भी पढ़ें: The Traitors के 3 नए एपिसोड से 4 कंटेस्टेंट बाहर, लिस्ट में किसका-किसका नाम शामिल
Apoorva Makhija
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अपूर्वा बड़े ही चालाकी से गेम खेलती नजर आ रही हैं। वहीं वो बेबाकी से अपने विचारों को भी बाकी के कंटेस्टेंट्स के सामने रखती नजर आ रही हैं। शो में वो पहले ही एपिसोड से अच्छा खेलती नजर आ रही हैं।
Purav Jha
यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पूरव झा शो में ट्रेटर हैं। वहीं वो अपने पर किसी को शक भी नहीं होने दे रहे हैं। माइंड गेम हो या फिर फिजिकल गेम हो, पूरव काफी शानदार तरीके से गेम में आगे बढ़ रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी वो ट्रेंड कर रहे हैं।
Urfi Javed
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और फैशन इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद भी शो की मास्टरमाइंड बनी हुई हैं। वो भी स्ट्रॉन्ग प्लेयर लग रही हैं। पहले ही एपिसोड से उर्फी भी अपनी बातों को बेबाकी से सबके सामने रखती दिखाई दे रही हैं। उन्हें भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Sufi Motiwala
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सूफी मोतीवाला का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हाल ही में रिलीज हुए एपिसोड्स में वो काफी एक्टिव दिखाई दिए। वहीं वो बड़े ही चालाकी से गेम में आगे बढ़ रहे हैं। सूफी शो में बाकी सब के मुकाबले काफी स्ट्रॉन्ग दिख रहे हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.