Karan Johar The Traitors Show: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर का लेटेस्ट रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में मशहूर सेलेब्स एक साथ प्लानिंग और प्लॉटिंग करते नजर आ रही हैं। इन सितारों में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक शामिल हैं। शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर हाल ही में अफवाहें तेजी से वायरल हो रही हैं जिनमें इस शो को स्क्रिप्टेड बताया जा रहा है। वहीं अब शो की कंटेस्टेंट और बॉलीवुड से ताल्लुक रखने वाली अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। आइए आपको भी बताते हैं अंशुला ने इन अफवाहों पर क्या सफाई दी है?
यह भी पढ़ें: ‘मेरे स्टंट टॉम एंड जेरी…’, Tom Cruise से तुलना के बाद Akshay Kumar ने क्यों कही ये बात?
अफवाहों पर क्या बोलीं अंशुला?
अंशुला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। इसमें वो फैंस से मिले सभी मैसेज पर बात करती नजर आ रही हैं। इनमें अंशुला से ये भी पूछा गया कि क्या शो स्क्रिप्टेड है? अंशुला ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह एक अनस्क्रिप्टेड शो है और इसकी प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए बेहद गोपनीयता बरती गई थी।
शो ने गोपनीयता रखी बरकरार
अंशुला ने आगे स्पष्ट करते हुए कहा, 'क्या 'द ट्रेटर्स' स्क्रिप्टेड है? ये सवाल मेरे डीएम में नंबर वन बना हुआ है। तो मैं साफ कर दूं कि 'द ट्रेटर्स' बिल्कुल भी स्क्रिप्टेड नहीं है। शो के 20 कंटेस्टेंट्स में से किसी को भी स्क्रिप्ट के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया था। यहां तक कि पहले एपिसोड की शूटिंग के दौरान भी हर चीज गोपनीय रखी गई थी ताकि शो का सस्पेंस बरकरार रहे।'
शो में कौन-कौन शामिल?
अंशुला ने ये भी बताया कि शो में एंट्री करने से पहले उनके फोन और सभी इलेक्ट्रिक गैजेट भी छीन लिए गए थे। बता दें शो में अंशुला के साथ-साथ और भी कंटेस्टेंट्स शामिल हुए। इनमें अपूर्वा मखीजा, पूरव झा, उर्फी जावेद, जन्नत जुबैर, महीप कपूर, आशीष विद्यार्थी, जैस्मीन भसीन, सूफी मोतीवाला, मुकेश छाबड़ा, रफ्तार, एल्नाज नौरानी जैसे सितारे शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Tom Cruise को Governors Awards 2025 में मिलेगा Oscar, लिस्ट में और किन-किन स्टार्स का नाम शामिल?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.