भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी एक बार फिर अपने पुराने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. एक समय काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में काफी पसंद की जाती थी. दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब सुर्खियों में रही थीं. अब रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में काजल ने अपने पुराने रिश्ते के दौरान झेले दर्द को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस खेसारी लाल यादव से इसे जोड़कर देख रहे हैं.

रिश्ते में झेलनी पड़ी मारपीट?

शो में काजल अपने पिता को याद करते हुए भावुक हो गईं. उन्होंने बताया कि अगर उनके पिता उनके साथ होते तो शायद उन्हें जिंदगी में कई बुरी चीजों का सामना नहीं करना पड़ता. काजल ने कहा कि उन्होंने बिना किसी गलती के बहुत कुछ सहा है.

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस के दावे ने चौंकाया

एक्ट्रेस ने दावा किया कि एक रिश्ते के दौरान उनके साथ मारपीट तक हुई. इतना ही नहीं, उन्हें उनके परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी गई थी. काजल ने कहा कि जब उन्हें मारा गया और परिवार को बर्बाद करने की धमकी मिली, तो वह काफी डर गई थीं. हालांकि, इस दौरान उन्होंने उस शख्स का नाम नहीं बताया.

खेसारी से जुड़ रहे काजल के बयान

काजल और खेसारी लाल यादव का रिश्ता करीब पांच साल तक चलने की बात कही जाती है. दोनों के ब्रेकअप के बाद रिश्ते को लेकर काफी विवाद भी हुआ था. ऐसे में 'भोजपुरी बवाल' में काजल के बयान सामने आने के बाद फैंस इसे खेसारी से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, काजल ने खुद खेसारी का नाम लेकर इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है.

---विज्ञापन---

'इसीलिए मेरे साथ करवाचौथ मनाने आते थे'

शो में जब काजल से सवाल किया गया कि वह शादीशुदा शख्स के साथ रिश्ते में क्यों आईं, तो उन्होंने कहा कि सामने वाला इंसान भी जानता था कि वह शादीशुदा है. इसके बाद उन्होंने खेसारी के एक पुराने दावे पर तंज कसा. काजल ने कहा, 'इसलिए मेरे साथ करवाचौथ मनाने आते थे.'

---विज्ञापन---

काजल ने पहले भी किए हैरान करने वाले दावे

काजल ने इससे पहले भी दावा किया था कि उन्हें रिश्ते में शादी का वादा किया गया था. उनका कहना था कि उस वक्त वह सामने वाले के धोखे को समझ नहीं पाईं. रिश्ता खत्म होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और इसका असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ा.

---विज्ञापन---