JioHotstar Trending Shows in India: जियो हॉटस्टार पर कुछ पुराने और कुछ नए शोज ट्रेंड कर रहे हैं। अगर आपने ये अभी तक नहीं देखे हैं और कुछ नए की तलाश है तो आप इन शोज को घर बैठकर आराम से देख सकते हैं। इनमें केके मेनन से लेकर पंकज त्रिपाठी तक के शोज शामिल हैं। वहीं कुछ शोज तो ऐसे हैं जिन्हें आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर आराम से देख सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में और कौन-कौन से शोज शामिल हैं?
यह भी पढ़ें: OTT पर नए कंटेंट का धमाका, इस हफ्ते छाईं ये 5 वेब सीरीज; लिस्ट में किस-किसका नाम?
Special Ops 2
केके मेनन की इस सीरीज का दूसरा सीजन हाल ही में मेकर्स ने रिलीज किया है। वहीं जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होते ही ये पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इसमें केके मेनन के साथ-साथ विनय पाठक, परमीत सेठी, गौतमी कपूर और कामाक्षी भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। वीकेंड पर देखने के लिए ये बेस्ट है।
Laughter Chefs 2
भारती सिंह के इस कुकिंग शो में टीवी के जाने-माने सेलेब्स किचन में कुकिंग का तड़का लगाते नजर आते हैं। वहीं ये भी जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इसे आप अपनी फैमिली के साथ भी आराम से बैठकर देख सकते हैं। इसमें एल्विश यादव, करण कुंद्रा, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, अली गोनी और रीम शेख कुकिंग करते नजर आते हैं।
Game of Thrones
ये अमेरिकन ड्रामा सीरीज भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है। इसके 8 सीजन रिलीज हो चुके हैं। वहीं इसमें आपको एक्शन, थ्रिल, ड्रामा और ट्रेजिडी सब देखने को मिलेगा। वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये बेस्ट चॉइस है।
Criminal Justice 4
पंकज त्रिपाठी की ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इसमें आपको कोर्ट रूम ड्रामा देखने को मिलेगा। पंकज त्रिपाठी के साथ-साथ सीरीज में सुरवीन चावला, मोहम्मद जीशान अय्यूब, आशा नेगी, बरखा सिंह और श्वेता बसु प्रसाद मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
Mistry
राम कपूर और मोना सिंह की ये सीरीज भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है। इसे आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं और अपने वीकेंड पर देख सकते हैं। इसकी कास्ट की बात करें तो राम कपूर और मोना सिंह के साथ-साथ इसमें शिखा तलसानिया और क्षितिज दाते मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: Netflix पर भारत में छाईं ये 5 फिल्में, एक में तो देखने को मिलेगी बराबरी के प्यार की कहानी
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.