JioHotstar Top 5 Action Movies: अगर आप भी एक्शन मूवीज देखने के शौकीन हैं तो हम आपके लिए जियोहॉटस्टार पर पांच एक्शन मूवीज लेकर आए हैं। इन मूवीज को आप अपने फ्री टाइम में घर बैठकर देख सकते हैं। इस लिस्ट में विजय सेतुपति की मूवी भी शामिल है। वहीं अगर आपने अभी तक ये मूवीज नहीं देखी हैं तो आज ही इन्हें अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?
यह भी पढ़ें: Kapil Sharma शो के स्टार की पत्नी के पास हैं 12-13 पासपोर्ट, कॉमेडियन ने किया खुलासा
The Fall Guy
रयान गोसलिंग की ये एक्शन कॉमेडी आपकी बोरियत को मिटा देगी। इसे डेविड लीच ने डायरेक्ट किया है। वहीं रयान के साथ-साथ मूवी में एमिली ब्लंट, आरोन टेलर-जॉनसन और हन्नाह वडिंगम मुख्य किरदार में हैं।
Kill
लक्ष्य और राघव जुयाल की ये एक्शन थ्रिलर मूवी भी जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है। इसे निखिल नागेश भट ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी में आपको धांसू एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। इसमें लक्ष्य और राघव के साथ-साथ आशीष विद्यार्थी और तान्या मानिकतला भी मुख्य भूमिका में हैं।
Sanak
साल 2021 में आई विद्युत की ये एक्शन मूवी भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इसे कनिष्क वर्मा ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी में विद्युत के साथ-साथ रुक्मिणी मैत्रा और अद्रिजा सिन्हा भी मुख्य भूमिका में हैं।
Dune: Part 2
ये अमेरिकी एक्शन मूवी भी ट्रेंड कर रही है। डेनिस विलेन्यूवे के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को साल 2021 में रिलीज किया गया था। इसकी कास्ट की बात करें तो इसमें टिमोथी चालमेट, जेंडाया, रेबेका फर्गुसन, जोश ब्रोलिन और ऑस्टिन बटलर मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.