JioHotstar Thriller Series: पंकज त्रिपाठी की सबसे चर्चित वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' का चौथा सीजन हॉटस्टार पर रिलीज हो चुका है। वहीं और भी सीरीज हैं जो हॉटस्टार पर छाई हुई हैं। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी हैं तो इन सीरीज को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं। वहीं इनमें आपको थ्रिलर और सस्पेंस कूट-कूटकर मिलेगा। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी वेब सीरीज शामिल हैं? यह भी पढ़ें: कौन थे 150 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले एक्टर राजेश? जानें क्या था आखिरी काम

Special Ops

के के मेनन की इस थ्रिलर सीरीज को आप इस वीकेंड देख सकते हो। वहीं इसमें आपको एक्शन सीन्स भी कूट-कूटकर मिलेंगे। इसे नीरज पांडे और शिवम नायर ने डायरेक्ट किया है। कास्ट की बात करें तो इसमें के के मेनन के साथ-साथ विनय पाठक, करण टैकर, विपुल गुप्ता, मुजम्मिल इब्राहिम, मेहर विज और सैयामी खेर मुख्य भूमिका में हैं।

Asur

अरशद वारसी की ये वेब सीरीज भी जियो हॉटस्टार पर छाई हुई है। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी है तो इसे भी अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हो। इसमें गौरव अरोड़ा, अनुप्रिया गोयनका, ऋद्धि डोगरा, शारिब हाशमी और बरुण सोबती मुख्य भूमिका में हैं।

Inspector Avinash

रणदीप हुड्डा की इस सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं। इसे नीरज पाठक ने डायरेक्ट किया है। वहीं रणदीप के साथ-साथ सीरीज में उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, जाकिर हुसैन और आकांक्षा पुरी भी लीड रोल में हैं।

Criminal Justice 4

पंकज त्रिपाठी स्टारर ये सीरीज आज यानी 29 मई को रिलीज हुई है। वहीं फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। इसे रोहन सिप्पी ने डायरेक्ट किया है। इसमें पंकज के साथ-साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, खुशबू अत्रे और आशा नेगी भी मुख्य भूमिका में हैं।

Aakhri Sach

तमन्ना भाटिया और अभिषेक बनर्जी की ये सीरीज भी ओटीटी पर छाई हुई है। वहीं इसे रॉबी ग्रेवाल ने डायरेक्ट किया है। इसमें तमन्ना और अभिषेक के साथ-साथ शिविन नारंग, निखिल नंदा और राहुल बग्गा लीड रोल में हैं। यह भी पढ़ें: 5 महीने का बेटा, दोबारा प्रेग्नेंट हुईं ‘गोपी बहू’? प्रेग्नेंसी रूमर्स का देवोलीना ने बताया सच