मनोरंजन जगत से एक बेहद खुश कर देने वाली खबर सामने आई है. नेटफ्लिक्स की पॉपुलर क्राइम थ्रिलर सीरीज 'जामताड़ा: सबका नंबर आएगा' में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अक्षा परदासनी के घर डबल खुशियों ने दस्तक दी है. एक्ट्रेस ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. खास बात यह है कि उनके घर एक साथ बेटा और बेटी आए हैं. इस खुशखबरी के सामने आते ही फैंस और करीबी लोग कपल को बधाइयां दे रहे हैं.

एक साथ मां बनीं अक्षा, दिखाई बच्चों की पहली झलक

अक्षा परदासनी और उनके पति कौशल शाह ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर करके अपने घर आए नन्हे मेहमानों की खुशखबरी दी. कपल ने अपने जुड़वा बच्चों की पहली झलक भी फैंस के साथ शेयर की है. हालांकि, उन्होंने अभी बच्चों के चेहरे नहीं दिखाए हैं.

एक्ट्रेस अक्षा परदासनी ने जुड़वां बच्चों का किया वेलकम

फैंस के साथ शेयर की कपल ने गुड न्यूज

शेयर की गई तस्वीर में दोनों बच्चों के नन्हे हाथ नजर आ रहे हैं. एक तरफ उनकी बेटी पिंक ड्रेस में दिखाई दी, तो दूसरी तरफ बेटा ब्लू कपड़ों में नजर आया. इस प्यारी सी तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया है. कपल ने अपने बच्चों के जन्म की जानकारी देते हुए एक भावुक नोट भी लिखा.

कपल ने लिखा खूबसूरत नोट

अक्षा और कौशल ने बताया कि ऊपर वाले ने उन्हें दोगुनी खुशियों से नवाजा है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में दोगुने डायपर और दोगुनी पिन्स का जिक्र करते हुए अपने जुड़वा बच्चों के जन्म का ऐलान किया. जाहिर है कि एक साथ दो बच्चों के माता-पिता बनने की खुशी उनके लिए बेहद खास है.

शादी के दो साल बाद घर आईं डबल खुशियां

अक्षा परदासनी ने 26 फरवरी 2024 को सिनेमैटोग्राफर कौशल शाह के साथ शादी की थी. दोनों ने बेहद निजी समारोह में शादी रचाई थी, जिसमें परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया था. अब शादी के करीब दो साल बाद कपल की जिंदगी में एक नया और खूबसूरत अध्याय शुरू हो गया है.

फैंस दे रहे शुभकामनाएं, लुटा रहे प्यार

बेटा और बेटी के जन्म के साथ ही उनके परिवार में खुशियां दोगुनी हो गई हैं. सोशल मीडिया पर फैंस भी इस नए सफर के लिए दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं, और खूब प्यार लुटा रहे हैं.

'जामताड़ा' से मिली खास पहचान

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षा परदासनी साउथ और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. हालांकि, उन्हें खास पहचान नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'जामताड़ा: सबका नंबर आएगा' में एसपी डॉली साहू के किरदार से मिली. इस सीरीज में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने पसंद किया था.