Web Series: ओटीटी प्लैटफॉर्म्स पर मौजूद सीरीज अब दर्शकों को खास तरह से अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं. इनमें से कुछ सीरीज की कहानियां दर्शकों के दिल पर एक अलग ही छाप छोड़ के जाती है. आज हम आपको एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं. 20 एपिसोड की इस सीरीज में आपको जबरदस्त ड्रामा और इमोशंस देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं.

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रहे हैं साल 2024 में ओटीटी पर आई वेब सीरीज 'जमनापार' की, जो एक लड़के और उसके सपनों को जिंदा रखने वाले पिता की कहानी को दिखाती है. पूर्वी दिल्ली के बैकड्रॉप पर बनी ये सीरीज दर्शकों के बीच काफी ट्रेंड कर रही है और इसकी कहानी लोगों के दिलों को छू रही है. इस सीरीज के अब तक 2 सीजन और 20 एपिसोड आ चुके हैं.

---विज्ञापन---

'जमनापार' की कहानी

बात करें इसकी कहानी की तो शैंकी के पिता (वरुण बड़ोला) लक्ष्मी नगर के एक जाने-माने सीए कोचिंग टीचर हैं और चाहते हैं कि उनका बेटा जल्द से जल्द सीए बने. कई कोशिशों के बाद भी फाइनल एग्जाम क्लियर न कर पाने की वजह से शैंकी पर घर और समाज का भारी दबाव रहता है. वो अपने खर्चों को पूरी करने के लिए एक छोटी सी फर्म में काम करने का मौका मिलता है. जहां उसे एक बार गुड़गांव के एक अमीर कॉर्पोरेट क्लाइंट से मिलने का मौका मिलता है, जहां उसे पूर्वी दिल्ली से होने पर शर्म आती है.

शैंकी चाहता है कि वो यमुना पार की अपनी साधारण जिंदगी से बाहर निकलकर लग्जरी और आधुनिक कॉर्पोरेट दुनिया का हिस्सा बने. ऐसे में नए दोस्तों के चक्कर में शैंकी अपनी पुरानी पारिवारिक वैल्यूज और 'जमनापार' वाली अपनी पहचान को छिपाने लगता है. वहीं दूसरी तरफ वह कॉर्पोरेट क्लाइंट उसका फायदा उठाकर उसे झूठे खेस में फंसा देते है. ऐसे हालत में एक बार फिर शैंकी परिवार उसका साथ देने खड़ा हो जाता है और उसे अपनी गलती का एहसास होता है.

---विज्ञापन---

दूसरे सीजन की कहानी

'जमनापार' के दूसरे सीजन में पहले सीजन की कहानी को आगे बढ़ाते हुए शैंकी के सीए पास करने के बाद भी उसके जरिए किए गए घोटाले के बाद वह अपना सीए (CA) लाइसेंस खो देता है. उसे पाने के लिए वो पूर्वी दिल्ली (East Delhi) की अपनी जड़ों और उस दुनिया के बीच फंस जाता है जो शॉर्टकट और पैसे को अहमियत देती है. जिंदगी में दोबारा आगे बढ़ने की चाहत में शैंकी की मुलाकात पूर्वी दिल्ली के कबाड़ किंग 'शौकीन भैया' (विजय राज) से होती है, जो उसे पैसों वाली चमक-दमक भरी दुनिया में खींचता है. लेकिन बाद में शैंकी को शौकीन भैया से बड़ा धोखा मिलता है. शैंकी के परिवार में कुछ ठीक नहीं चल रहा होता है.

IMDb रेटिंग

इस सीरीज को IMDb पर 7.9 की शानदार रेटिंग मिली है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सीरीज की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. आप इस सीरीज को Amazon Prime Video और MX Player पर फ्री में देख सकते हैं.

---विज्ञापन---