Jailer 2 OTT Release Date Confirmed: सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. सिनेमाघरों में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद उनकी फिल्म 'जेलर 2' अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म की डिजिटल रिलीज डेट का आखिरकार ऐलान कर दिया गया है. ऐसे में जो दर्शक इस एक्शन एंटरटेनर को थिएटर में नहीं देख पाए, वे अब घर बैठे टाइगर मुथुवेल पांडियन का धांसू अंदाज देख सकेंगे.
इस दिन OTT पर रिलीज होगी 'जेलर 2'
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' 12 नवंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. 5 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म के वर्ल्डवाइड स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान कर दिया है. प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'टाइगर मुथुवेल पांडियन की वापसी हो गई है. रीलोडेड जेलर 2 प्राइम पर, 12 नवंबर.'
फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
इस अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है. खास बात यह है कि फिल्म में एक बार फिर रजनीकांत अपने दमदार अंदाज और एक्शन से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे.
बॉक्स ऑफिस पर हुई छप्परफाड़ कमाई
'जेलर 2' ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन भी अपनी पकड़ बनाए रखी. इस दिन 8,004 शोज से फिल्म ने भारत में करीब 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.
इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 466.05 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 545.10 करोड़ रुपये हो गया. वहीं विदेशी बाजारों में फिल्म ने कुल 276 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 821.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
फिल्म में नजर आए ये सितारे
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी 'जेलर 2' को कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आए हैं. फिल्म में मोहनलाल और विजय सेतुपति जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है. इसके अलावा एसजे सूर्या, शिवराजकुमार और सूरज वेंजारामूडू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं. इसी के साथ ऋतिक रोशन की स्पेशल अपीयरेंस भी फिल्म का खास हिस्सा है.
क्या ओटीटी पर दिखा पाएगी कमाल फिल्म?
अब देखना दिलचस्प होगा कि सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली 'जेलर 2' ओटीटी पर भी दर्शकों का वैसा ही प्यार हासिल कर पाती है या नहीं.