Gullak 5 Release Date: सोनीलिव की पॉपुलर वेब सीरीज 'गुल्लक' के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. मेकर्स ने इस वेब सीरीज के सीजन 5 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है और रिलीज इसकी डेट भी ऐलान कर दी गई है. कॉमेडी और इमोशन और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज के जरिए एक बार फिर मिश्रा परिवार की मजेदार कहानी देखने को मिलने वाली है. जारी ट्रेलर में परिवारवालों के छोटी-छोटी नोकझोंक फिर से नजर आ रही है. आइए पहले ट्रेलर देखते हैं.
गुल्लक 5 के ट्रेलर में क्या दिखा?
'गुल्लक 5' के ट्रेलर में देखने को मिल रहा है कि मिश्रा परिवार के घर में रेनोवेशन हुआ है. ऐसे में पूरा घर एक नए अंदाज में नजर आ रहा है. लोगों को भी नई जिम्मेदारी मिल गई है. अन्नू अब भी परिवार को साबित करने के दबाव से जूझ रहा है. अमन ज्यादा शांत होकर लौटा है, लेकिन वो अंदर ही अंदर कुछ छुपा रहा है. शांति को अचानक कुछ प्रसिद्धि मिल गई है. बिट्टू की मम्मी की ऑनलाइन पॉपुलर हो गई हैं. साथ ही अन्नू की लव स्टोरी भी आगे बढ़ती नजर आ रही है. अब ऐसे में पूरी कहानी काफी मजेदार और शानदार होने वाली लगती है. ट्रेलर में परिवार का अपनापन और प्यार साफ झलकता है.
गुल्लक 5 की रिलीज डेट
नए सीजन के साथ ही इस सीरीज में कुछ नए किरदार दिखने वाले हैं. जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मयार और सुनीता राजवार अपने किरदारों में नजर आएंगे. वहीं अन्नू भैया का किरदार अब वैभव राज गुप्ता के बजाय अनंत जोशी निभाते दिखेंगे. अनंत पहले भी कई वेब सीरीज और फिल्मों में काम कर चुके हैं. ट्रेलर में गोपाल दत्त की भी झलक दिखती है, जो नई एंट्री हो सकते हैं. कुल मिलकर इस बार की कहानी और भी मजेदार होने वाली है. ये सीरीज 5 जून 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony LIV पर स्ट्रीम होगी.