Gullak 5 OTT Release: पॉपुलर फैमिली ड्रामा सीरीज ‘गुल्लक’ एक बार फिर अपनी मजेदार कहानी के साथ ओटीटी पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है. मिश्रा परिवार की कहानी बतलाती इस फैमिली ड्रामा सीरीज अपने सीजन में और भी ज्यादा हंसी-मजाक, भावुक पल और रोजमर्रा के संघर्ष देखने को मिलेंगे. सीरीज में एक बार फिर मिश्रा परिवार का संघर्ष देखने को मिलेगा.
मिश्रा परिवार के इर्द-गिर्द घूमती गुल्लक 5 की कहानी में इस बार काफी कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिलेगा. ट्रेलर में मिश्रा परिवार को काफी नए अंदाज में दिखाया गया. घर पर नया पेंट किया गया है, और Wi-Fi कनेक्शन जैसी आधुनिक चीजें भी नजर आती हैं. ड्रामा-कॉमेडी और इमोशन से भरपूर ये सीरीज परिवार में हो रही छोटी-छोटी घटनाओं को दिलचस्प तरीके से दिखाती है. इसकी सादगी भरी कहानी हर सीजन में दर्शकों को अपना बना लेती है.
'गुल्लक 5' कब होगी रिलीज?
'गुल्लक' का 5वां सीजन इसी 5 जून, 2026 को Sony LIV पर रिलीज होगा. गुल्लक के इस नए सीजन में जाने-पहचाने चेहरों के अलावा कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे. सीजन 5 में कास्टिंग को लेकर एक अहम बदलाव देखने को मिला है. इस बार एक्टर अनंत वी. जोशी इसमें अन्नू मिश्रा के किरदार में नजर आएंगे. उन्होंने वैभव राज गुप्ता की जगह ली है, जिन्होंने पिछले सीजन में ये किरदार निभाया था.
सीरीज के बारे में
फैमिली-ड्रामा से भरपूर सीरीज गुल्लक को श्रेयांश पांडे ने डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी मिश्रा परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें संतोष और शांति मिश्रा और उनके बेटे आनंद "अनु" मिश्रा और अमन मिश्रा शामिल हैं. सीरीज में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मयार भी लीड रोल में हैं. वहीं अब पांचवें सीजन में वैभव राज गुप्ता की जगह एक्टर अनंत वी. जोशी नजर आएंगे.
गुल्लक का पहला सीजन 27 जून 2019 को टीवीएफ के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म टीवीएफ प्ले और सोनी लिव पर स्ट्रीम हुआ था. पहले सीजन से ही इस सीरीज को खूब प्यार मिला है. उम्मीद है कि इसके सीजन 5 को भी बाकी सीजन की तरह जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा.