Netflix: सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बार फिर बड़े पर्दे का रोमांच अब ओटीटी पर देखने को मिल रहा है. साल 2024 में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने वाली हॉलीवुड एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' इन दिनों नेटफ्लिक्स पर जबरदस्त चर्चा में है. इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म लगातार टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में बनी हुई है और दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही है.

1 घंटे 54 मिनट की फिल्म ने काटा गदर

करीब 1 घंटे 54 मिनट लंबी यह साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म बड़े पर्दे पर अपनी शानदार विजुअल्स और दमदार मॉन्स्टर बैटल्स के लिए खूब पसंद की गई थी. अब ओटीटी पर आने के बाद भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है. नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में फिल्म कई नई रिलीज फिल्मों और वेब सीरीज को कड़ी टक्कर दे रही है, और छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

---विज्ञापन---

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी गॉडजिला और किंग कॉन्ग जैसे दो विशालकाय दिग्गजों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक नए और पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक दुश्मन का सामना करते हैं. जब धरती पर बड़ा संकट मंडराने लगता है, तब ये दोनों शक्तिशाली टाइटन्स एक साथ मिलकर लड़ाई लड़ते नजर आते हैं. एक्शन, एडवेंचर और शानदार वीएफएक्स से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखती है.

बॉक्स ऑफिस पर कैसा था रिस्पॉन्स?

दिलचस्प बात यह है कि सिनेमाघरों में रिलीज के दौरान भी फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया था. भारत में इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 134 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. वहीं दुनियाभर में इसकी कमाई लगभग 4,566 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी, जिसने इसे साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल कर दिया.

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स पर मचा रही तहलका

अब थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर भी 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. अगर आप बड़े पैमाने का एक्शन, रोमांचक कहानी और शानदार विजुअल इफेक्ट्स वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके वीकेंड वॉचलिस्ट में जरूर शामिल हो सकती है.

---विज्ञापन---