Gajab Raat Trailer Out: मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की अपकमिंग फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर पिछले काफी समय से सोशल मीडिया और लीगल गलियारों में भारी विवाद मचा हुआ था. फिल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए मेकर्स और नेटफ्लिक्स के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी और दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई थी. अब इन सारे विवादों पर फुलस्टॉप लगाते हुए मेकर्स ने फिल्म का नया नाम 'गजब रात' (Gajab Raat) अनाउंस कर दिया है और इसका धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है!
विवादों के बाद बदला फिल्म का नाम
फिल्म के टाइटल 'घूसखोर पंडत' को लेकर हुए कड़े विरोध, FIR और दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका के बाद मेकर्स ने बड़ा कदम उठाया है. अब इस फिल्म का नाम बदलकर अधिकारिक तौर पर 'गजब रात' कर दिया गया है.
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी 23 अक्टूबर को
OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "कई कहानियां, कई किरदार और सच सामने लाने के लिए बस एक रात." यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है.
दमदार स्टारकास्ट का तड़का
नीरज पांडे द्वारा प्रोड्यूस और रितेश शाह द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में मनोज बाजपेयी हमेशा की तरह एक इंटेंस रोल में नजर आ रहे हैं. उनके अलावा फिल्म में दिव्या दत्ता, अक्षय ओबेरॉय, साकिब सलीम और नुसरत भरूचा जैसे शानदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.
ट्रेलर में सस्पेंस और थ्रिलर का दम
ट्रेलर की शुरुआत एक खतरनाक घटना से होती है, जहां नई दिल्ली की सड़कों पर चलती कार से एक लड़की को बेरहमी से बाहर फेंक दिया जाता है. इसके बाद पुलिस एक्टिव होती है, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी एम्बुलेंस तक नहीं बुलाना चाहते.
मनोज बाजपेयी का दमदार डायलॉग
ट्रेलर में मनोज बाजपेयी (जो अजय दीक्षित के किरदार में हैं) अपने जूनियर से कहते नजर आते हैं, “जल्दी एम्बुलेंस बुलाओ, वरना लड़की के इलाज का सारा खर्च हमारे पुलिस स्टेशन को उठाना पड़ेगा.” नीरज पांडे के जॉनर वाली यह फिल्म एक परफेक्ट थ्रिलर का वादा करती है.