Netflix Trending Web Series: ओटीटी का क्रेज आए दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज ट्रेंड कर रही हैं। आप भी इन्हें अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं। साथ ही आप इन सीरीज को घर में बैठकर अपने परिवार के साथ आराम से देख सकते हैं। इस लिस्ट में ड्रामा से लेकर एक्शन मूवीज-सीरीज तक शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी वेब सीरीज शामिल हैं?
सर्वाइवल थ्रिलर वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर सेकंड नंबर पर ट्रेंड कर रही है। आप इसे घर बैठकर अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं। वहीं ये सीरीज इतनी एंटरटेनिंग है कि आप पूरी सीरीज को खत्म किए बिना उठ ही नहीं पाएंगे। इसके पहले सीजन को भी काफी प्यार मिला था।
एलिस इन बोर्डरलैंड
ये एक थ्रिलर सीरीज है। वहीं इसे शिंसुके सातो ने डायरेक्ट किया है। नेटफ्लिक्स पर ये तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज में थ्रिल, सस्पेंस और एक्शन भरपूर है। इसकी कहानी भी काफी रोचक है। आप इस सीरीज को अपने खाली टाइम में घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं।
मिसमैच्ड 3
मिसमैच्ड सीजन 3 नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। ये एक क्यूट रोम-कॉम सीरीज है। साथ ही आप इस सीरीज को अपनी फैमिली के साथ भी बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। इसकी कास्ट की बात करें तो इसमें रोहित सराफ, प्राजक्ता कोली, रणविजय सिन्हा और विद्या मालवडे लीड रोल में हैं।
बैंडिडोस
बैंडिडोस एक ड्रामा वेब सीरीज है। नेटफ्लिक्स पर ये पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इसे एड्रियन ग्रुन्बर्ग और जेवियर रुइज काल्डेरा ने डायरेक्ट किया है। वहीं अल्फोंसो डोसाल, एस्टर एक्सपोसिटो और जुआन पाब्लो मदीना इस सीरीज में मुख्य किरदार में हैं।
यह भी पढ़ें: Gully Boy 2 पर बड़ा अपडेट, रणवीर-आलिया नहीं, इन दो स्टार्स की दिखेगी जोड़ी
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.