Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

Netflix पर फैमिली वीकेंड, परिवार के साथ बैठकर देखें ये पांच फिल्में; मूड हो जाएगा फ्रेश

Netflix Family Movies List: वीकेंड पर सभी नेटफ्लिक्स एंड चिल करते हैं। इस वीकेंड आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर मूवीज एन्जॉय कर सकते हैं। इस पांच मूवी को नेटफ्लिक्स पर करें बिंज वॉच।

Netflix Family Movies List: वीकेंड की शुरुआत हो गई है। अक्सर काम के प्रेशर में लोग फैमिली के साथ टाइम नहीं बिता पाते। लेकिन ये वीकेंड थोड़ा अलग होने वाला है। नेटफ्लिक्स पर इस वीकेंड आप अपने परिवार के साथ बैठकर मूवीज देख सकते हैं और फैमिली टाइम एन्जॉय कर सकते हैं। जी हां नेटफ्लिक्स पर हाल ही में पारिवारिक मूवीज एड की हैं। आइए आपको बताते हैं उन पांच फिल्मों के बारे में जो आपको बोर भी नहीं करेगी और आपका वीकेंड यादगार बन जाएगा।

दो दूनी चार (Do Dooni Chaar)

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की ये फिल्म भी फैमिली के साथ देखने के लिए बेस्ट मूवी है। यह एक पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। हबीब फैसल के निर्देशन में बनी यह मिडिल क्लास स्कूल टीचर के ऊपर आधारित मूवी है। घर में आप इसे पॉपकॉर्न खाते हुए एन्जॉय कर सकते हैं।

दिल धड़कने दो (Dil Dhadkane Do)

दिल धड़कने दो मूवी भी बेहद इंटरेस्टिंग है। यह भी एक फैमिली मूवी है। कास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर और शेफाली शाह मुख्य भूमिका में हैं। आप इस मूवी को वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की सबसे बड़ी फ्लॉप; पानी में बहे 70 करोड़, लेकिन तोड़ दिया Michael Jackson का रिकॉर्ड

पगलेट (Pagglait)

सान्या मल्होत्रा की ये मूवी भी पारिवारिक मूवीज में से एक है। फिल्म को शोभा कपूर, एकता कपूर और गुनीत मोंगा ने डायरेक्ट किया है। मूवी की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। मूवी में सयानी गुप्ता, आशुतोष राणा, राजेश ताईलैंग, रघुवीर यादव और शीबा चड्ढा जैसे दिग्गज कलाकार हैं। यह एक कॉमेडी फैमिली मूवी है।

गुड बाय (Good Bye)

अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की ये मूवी पारिवारिक ड्रामा मूवीज में से एक है। इस मूवी में दिखाया गया है कि हमारी जिंदगी का बेहद करीब इंसान अगर अचानक से दुनिया से चला जाए तो कैसा फील होता है। इस मूवी में नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर, आशीष विद्यार्थी, एली अवराम और पावेल गुलाटी भी हैं।

हम साथ-साथ हैं (Hum Sath Sath Hain)

बॉलीवुड की ये फैमिली ड्रामा मूवी वीकेंड पर परिवार के साथ देखने के लिए एकदम परफेक्ट है। 1999 में बनी ये फिल्म अपने टाइम की ब्लॉकबस्टर मूवी थी। फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और मोहनीश बहल मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही नीलम, महेश ठाकुर, रीमा लागू और आलोक नाथ जैसे कलाकार भी मूवी में शामिल हैं। यह मूवी सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट की है।

यह भी पढ़ें: Yudhra OTT Release: थिएटर के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म!

First published on: Sep 20, 2024 07:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.