डिजिटल एंटरटेनमेंट के दौर में अब फिल्मों की रिलीज सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रह गई है. आजकल कई बड़ी फिल्में एक साथ या अलग-अलग समय पर दो OTT प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होती नजर आती हैं. दर्शकों को ये भले ही चौंकाने वाला लगे, लेकिन इसके पीछे मजबूत बिजनेस रणनीति और दर्शकों तक ज्यादा पहुंच बनाने की सोच काम करती है.
OTT प्लेटफॉर्म्स के बीच बढ़ते कॉम्पिटशन
दरअसल, OTT प्लेटफॉर्म्स के बीच बढ़ते कॉम्पिटशन ने कंटेंट को सबसे बड़ा हथियार बना दिया है. हर प्लेटफॉर्म चाहता है, कि उसके पास ज्यादा से ज्यादा दर्शक आएं. ऐसे में कई बार फिल्म मेकर्स अपनी फिल्म के अलग-अलग डिजिटल अधिकार अलग कंपनियों को बेच देते हैं. जैसे किसी फिल्म के हिंदी वर्जन के अधिकार एक प्लेटफॉर्म को दिए जाते हैं, जबकि तमिल, तेलुगु या मलयालम वर्जन किसी दूसरे OTT को बेचे जा सकते हैं. इससे मेकर्स को ज्यादा मुनाफा मिलता है.
'धुरंधर 2' OTT रिलीज को लेकर चर्चा में
वहीं बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय से धमाल मचा रही फिल्म 'धुरंधर 2' अब OTT रिलीज को लेकर सुर्खियों में आ गई है. फिल्म को लेकर ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. खास बात ये है, कि दोनों प्लेटफॉर्म पर फिल्म अलग अंदाज में दिखाई जाएगी.
दो OTT प्लेटफॉर्म पर क्यों स्ट्रीम होती है फिल्म?
इसके अलावा, कुछ फिल्मों में 'पोस्ट थियेट्रिकल और सैटेलाइट-लिंक्ड OTT डील भी होती है. यानी फिल्म पहले एक OTT पर एक्सक्लूसिव रिलीज होती है, और कुछ समय बाद दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाती है. इससे फिल्म की लाइफ बढ़ती है और नए दर्शक भी जुड़ते हैं. हॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों में ये ट्रेंड तेजी से बढ़ा है.
भारत में किस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही फिल्म
इसी तरह हाल ही में आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' में भी देखने को मिला है, जो भारत में 5 जून को JioHotstar पर स्ट्रीम होने जा रही है, जबकि जबकि इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए ये फिल्म 15 मई को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो चुकी है. यही वजह है, कि लोगों के जहन में ये सवाल उठ रहा है, कि आखिर एक ही फिल्म को दो OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की जरूरत क्यों?
क्या है मेकर्स की बड़ी बिजनेस स्ट्रैटेजी?
दरअसल, इसके पीछे मेकर्स की बड़ी बिजनेस स्ट्रैटेजी बताई जाती है. आज के समय में OTT प्लेटफॉर्म्स के बीच जबरदस्त कॉम्पिटिशन चल रहा है. हर प्लेटफॉर्म चाहता है, कि उसके पास ऐसा कंटेंट हो जो ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को अपनी ओर खींच सके. ऐसे में फिल्म मेकर्स कई बार अलग-अलग क्षेत्रों और भाषाओं के हिसाब से डिजिटल राइट्स बेचते हैं. इससे उन्हें ज्यादा कमाई भी होती है, और फिल्म की पहुंच भी बढ़ जाती है.
फिल्म का 'अनकट वर्जन' काट रहा गदर
'धुरंधर 2' के मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. खबरों की मानें तो नेटफ्लिक्स पर फिल्म का 'अनकट वर्जन' रिलीज हुआ है, यानी दर्शकों को वहां कुछ ऐसे एडिशनल सीन्स भी देखने को मिल रहे हैं, जो थिएटर रिलीज के दौरान नहीं दिखाए गए थे. यही वजह है, कि नेटफ्लिक्स पर फिल्म की ड्यूरेशन तकरीबन 3 घंटे 52 मिनट बताई जा रही है, जबकि थिएटर में फिल्म 3 घंटे 49 मिनट लंबी थी.
भारत में किसने खरीदे एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स?
फिल्म के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदे हैं. हालांकि, यहां दर्शकों को थिएटर वाला वर्जन ही देखने को मिलेगा. माना जा रहा है, कि मेकर्स ने इंटरनेशनल ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए नेटफ्लिक्स के लिए खास रणनीति बनाई है, ताकि ग्लोबल व्यूअरशिप का फायदा मिल सके.
क्या फिल्म कर पाएगी वही धमाका?
उधर, 'धुरंधर 2' के OTT पर आने की खबर ने फैंस को काफी खुश कर दिया है. लंबे समय से इसके डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों का अब देखना दिलचस्प होगा, कि OTT पर स्ट्रीम होने के बाद भी फिल्म वही धमाका कर पाती है, जो उसने बॉक्स ऑफिस पर किया था. बहरहाल, एक फिल्म का दो OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होना सिर्फ संयोग नहीं, बल्कि पूरी तरह से प्लान किया गया बिजनेस मॉडल है. इसका मकसद ज्यादा कमाई, ब्रॉड ऑडियन्स तक पहुंच और कंटेंट की लंबी डिजिटल मौजूदगी एनश्योर करना होता है.