अगर आप लव स्टोरी और एक्शन मूवीज देख-देखकर थक चुके हैं तो नेटफ्लिक्स पर थ्रिलर मूवी कोर्ट को देख सकते हैं। ये मूवी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। वहीं मूवी में इतने सस्पेंस और थ्रिल देखने को मिलेंगे कि आप इस मूवी के फैन हो जाएंगे। इस मूवी ने सिनेमाघरों में अपने बजट से तीन गुणा ज्यादा कमाई कर सुर्खियां बटोरी हैं। आइए आपको उन 5 कारणों के बारे में बताते हैं जो आपके रोमांच को बढ़ा देंगे।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों में देखें आतंकवाद का खौफनाक चेहरा, एक तो रिलीज होने को तैयार
1- एक्टिंग
मूवी में सभी एक्टर्स ने काफी अच्छी एक्टिंग की है। जब आप इस मूवी को देख रहे होंगे, आपको एक पल के लिए भी नहीं लगेगा कि आप मूवी देख रहे हैं। आपको लगेगा कि आप कोई रियल लाइफ क्राइम स्टोरी कोर्ट में बैठकर देख रहे हैं। इसके एक्टर्स ने वाकई काबिल-ए-तारीफ काम किया है।
2- कहानी
इस मूवी की कहानी काफी रोचक है। मूवी में दिखाया गया है कि कैसे एक यंग कपल षडयंत्र में फंस जाता है। वहीं समय-समय पर इसमें आपको भरपूर सस्पेंस देखने को मिलेंगे, जो आपकी एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ा देंगे।
3- कानूनी वॉर
मूवी में कानूनी वॉर देखने को मिलेगी। एक 19 साल के बेगुनाह लड़के को उसका वकील कैसे इंसाफ दिलाता है, पूरी कहानी इसी पर आधारित है। मूवी में दो वकीलों में कानूनी जंग देखकर आपको भी कानून समझने को मिलेगा। वहीं आपको नए रूल्स भी अच्छे से सीखने को मिलेंगे।
4- स्टार कास्ट
मूवी की कास्टिंग काफी अच्छे से की गई है। यंग कपल के बीच प्यार हो या फासला, एक्टर्स ने बेहतरीन काम किया है। मूवी में प्रियदर्शी पुलिकोंडा और हर्ष रोशन लीड रोल में नजर आए हैं। वहीं उनके साथ-साथ श्रीदेवी और शिवाजी ने भी जबरदस्त रोल प्ले किया है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.