Cocktail 2 OTT Release: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' अब OTT पर रिलीज होने के लिए तैयार है. ये फिल्म 19 जून 2026 को थिएटर में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई एवरेज रही. अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज कन्फर्म हो गई है. ऐसे में आप अब घर बैठे इस फिल्म का लुफ्त उठा सकते हैं.
ओटीटी पर कब और कहां देखें 'कॉकटेल 2'?
रिलीज के करीब दो महीने बाद 'कॉकटेल 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है. ये फिल्म 14 अगस्त, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. बता दें 'कॉकटेल 2', 2012 की हिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है. लेकिन इसकी कहानी में सबकुछ नया देखने को मिलता है. ये फिल्म नए जमाने के रिश्तों, दोस्ती, प्यार और भावनात्मक उलझनों को दिखाती है. इसकी कहानी आज के समय से काफी रेलेवेंट ओरिजिनल लगती हैं. युवाओं ने इस फिल्म को खूब पसंद किया है.
फिल्म की कहानी
बात करें 'कॉकटेल 2' की कहानी की तो इसमें कुणाल और दीया नाम के एक कपल हैं. दोनों शादी के पारिवारिक दबाव से दूर रहने के लिए इटली के खूबसूरत शहर सिसिली घूमने जाते हैं. यहां दीया अपनी दोस्त एली को कुणाल से फ्लर्ट करने को कहती है. दरअसल दीया जानना चाहती है कि कुणाल उसके प्रति कितना वफादार है. लेकिन हालात तब बदल जाते हैं, जब एली सचमुच कुणाल से प्यार करने लगती है. आगे की कहानी में दोस्ती, प्यार और रिश्तों के बीच जबरदस्त इमोशनल टकराव देखने को मिलता है.
कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की शानदार तिकड़ी देखने को मिली है. फिल्म में तीनों जोड़ी हर किसी को आकर्षित करने का काम करती हैं. फिल्म में शामिल कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बोल्ड लुक्स आपका दिल जीत लेंगे. इस फिल्म होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है.
'कॉकटेल 2' की कमाई
क्रिटिक्स और दर्शकों से 'कॉकटेल 2' को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इसकी रोमांटिक कहानी ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया. हालांकि फिल्म अपना बजट रिकवर करने में नाकामयाब साबित हुई. अपने रिलीज के 6 हफ्ते में 'कॉकटेल 2' ने भारत में नेट 104.55 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसका बजट 110 करोड़ रुपये था. वर्ल्डवाइड फिल्म ने ग्रॉस 166 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.