Cocktail 2 OTT Release: पिछले 2 हफ्ते से सिनेमाघरों में छाई शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' लगातार दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. अब कॉकटेल 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है. आइए जानते हैं कि ओटीटी पर आप इसे कब और कहां देख सकेंगे.

आजकल फिल्म की रिलीज से पहले ही उसके डिजिटल राइट्स की डील की जानकारी सामने आ जाती है. मेकर्स पहले ही फिल्म की ओटीटी रिलीज को मद्देनजर रखते हुए ये सौदा कर लेते हैं और इसका प्रसार भी होता है. सिनेमाघरों में भी फिल्म के प्री क्रेडिट सीन्स में ओटीटी पार्टनर की की जानकरी दे दी जाती है.

---विज्ञापन---

ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'?

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'कॉकटेल 2' की ओटीटी डील नेटफ्लिक्स (Netflix) के साथ हुई है. ऐसे में सिनेमाघरों के बाद कॉकटेल 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होनी है. हालांकि अभी इसकी रिलीज को लेकर कोई डेट सामने नहीं आई है. लेकिन जानकारी है कि 14 अगस्त 2026 को इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया जा सकता है. लेकिन मेकर्स की तरफ से अभी कॉकटेल 2 की ओटीटी रिलीज डेट का एलान होना बाकी है.

'कॉकटेल 2' की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं. दो हफ्ते में फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई तय की है. 17वें दिन रविवार को, 'कॉकटेल 2' ने ₹1.25 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹110.35 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹92.55 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 17वें दिन ₹0.20 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹30.05 करोड़ हो गया है. इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹140.40 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---