Bandar OTT Release: 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' अब फाइनली ओटीटी पर आ रही है. डायरेक्टर अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस क्राइम-ड्रामा फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की 'पेद्दी' और वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' से क्लैश हुआ था. फिल्म से बॉबी की खूब सराहना हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये बुरी तरह पीट गई थी.

ओटीटी पर बॉबी देओल की 'बंदर'

रिलीज के वक्त बॉबी देओल की 'बंदर' खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप रही. अब मेकर्स ने इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है. इसकी ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म का भी ऐलान हो गया है. आइए जानते हैं.

---विज्ञापन---

कब और कहां रिलीज होगी 'बंदर'

मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि आप बॉबी देओल की 'बंदर' 28 अगस्त से ओटीटी पर देख सकते हैं. इसे जी5 पर रिलीज किया जाएगा. 20 अगस्त को जी5 की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी गई. बॉबी के साथ सबा आजाद और सान्या मल्होत्रा भी इस फिल्म में हैं.

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई फिल्म

सैकनिल्क के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' ने 4.97 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये बताया जाता है. कुल मिलाकर ये फिल्म अपना बजट वसूलने में भी फेल हो गई थी. हालांकि अब देखना होगा कि ओटीटी पर इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

---विज्ञापन---

क्या है बंदर की कहानी?

बात करें फिल्म की कहानी की तो इसमें एक ऐसा पुरुष है, जिसकी जिंदगी उसकी एक्स गर्लफ्रेंड द्वारा लगाए गए बलात्कार के आरोप के बाद पूरी तरह बदल जाती है. मीडिया की निगरानी, सामाजिक धारणा और कानूनी लड़ाई के बीच फिल्म ये पुरुष के न्याय की आवाज उठाती है. फिल्म में बॉबी देओल ने एक टीवी एक्टर समर मेहरा का किरदार निभाया है. आरोपों के बाद समर को लोगों की धारणा और मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ता है.

---विज्ञापन---