---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3 सलमान के नहीं अब अनिल कपूर के चलेंगे नियम, बदल जाएगा क्लेवर और मौसम

Bigg Boss OTT 3 के नए ट्रेलर में जानें क्या है खास? क्या सलमान खान के सारे रूल्स बदल जाएंगे, क्या बिग बॉस के मौसम का मिजाज होगा गर्म? जानें, क्या कहना है अनिल कपूर का नए ट्रेलर में?

Bigg Boss OTT 3
Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3 का एक नया ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें अनिल कपूर को दिखाया जा रहा है। अनिल कपूर इस ट्रेलर में यह बताते नजर आ रहे हैं कि रुल्स नए होंगे लेकिन गेम पुराना होगा। साथ ही इस बार बहुत कुछ नया होने वाला है। चलिए जानते हैं, इस नए ट्रेलर में क्या नए खास रूल्स लेकर आएंगे अनिल कपूर।

क्या है यह ट्रेलर

इस ट्रेलर में अनिल कपूर चलते हुए आ रहे हैं और मास्क पहने बहुत सारे लोगों की भीड़ में अनिल कपूर लोगों से दूसरी तरफ चल रहे हैं। वहीं कहीं पर गर्मी तो कहीं पानी, कहीं पर लोगों को लड़ते-झगड़ते दिखाया जा रहा है। इसी के साथ अनिल कपूर कहते हुए नजर आ रहे हैं, ”कुछ दिन पहले ही सबने पूछा… अब क्या ही बाकी है एके… मैंने पूछा क्या-क्या बाकी है एके… भला-बुरा, खरा-खोटा, पानी-आग, खाली-ताली सब देखा, सब सुना, अब मेरी बारी… रूल नया, गेम वही…लड़ेंगे-भिड़ेंगे, छोड़ेंगे-टिकेंगे, पता नहीं… थोड़ा लॉजिक, थोड़ा मैजिक, कुर्सी मंगा रे… सर झकास… ए… बहुत हो गया रे झकास… करते हैं ना कुछ और खास…. अब सब बदलेगा…।’ इस पूरे ट्रेलर में अनिल कपूर खूब नाचते गाते जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं।

यह पूरा ट्रेलर है। इस ट्रेलर में पहले और दूसरे दोनों पार्ट को जोड़कर दिखाया है, जबकि पहले जब यह ट्रेलर रिलीज हुआ था तो अनिल कपूर की शक्ल नहीं दिखाई गई थी। सिर्फ सेकंड पार्ट ही दिखाया गया था, जहां अनिल कपूर कहते नजर आ रहे हैं…कुर्सी मंगा रे… सर झकास… ए… बहुत हो गया रे झकास… करते हैं ना कुछ और खास…. अब सब बदलेगा…।’

दिया ये कैप्शन

इस ट्रेलर को रिलीज करते हुए जिओ सिनेमा ने कैप्शन दिया है, मौसम बदलेगा, तपमान बदलेगा। एके के आने से, अब सब बदलेगा। हमारे होस्ट @anilkapoor के साथ #BiggBossOTT3 के इस खास सीजन के लिए तैयार हो जाइए। 21 जून, रात 9 बजे से विशेष रूप से जियोसिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी। #BBOTT3onJioCinema #BBOTT3 #BiggBoss #JioCinemaPremium

क्या किया कमेंट्स

ट्रेलर पर लगभग 500 फैंस कमेंट कर चुके हैं और 88,000 के आसपास फैंस कुछ ही घंटों में इसे लाइक कर चुके हैं। यहां तक की भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता ने भी इस ट्रेलर को लाइक किया है। कुछ फैंस लिखते नजर आ रहे हैं, बिग बॉस सिर्फ सलमान खान। वहीं कुछ फैन सलमान खान को मिस कर रहे हैं। कुछ सलमान खान को बेस्ट कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, जिओ सिनेमा ने अब तक का सबसे कूलेस्ट बिग बॉस एडिशन शेयर किया है। कुछ फैंस अनिल कपूर को फायर बता रहे हैं और कुछ फैंस कह रहे हैं अब बिग बॉस का इंतजार और नहीं होता। कुछ फैंस काफी एक्साइटेड हैं, बहुत से फैंस अनिल कपूर के ट्रेलर को नायक कह रहे हैं और कुछ फैंस उनकी आवाज को पसंद कर रहे हैं। बहुत से फैंस अनिल कपूर को मुन्ना भाई कह रहे हैं, कुछ प्रोमो की तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: क्या कल्कि की मां होगी किडनैप, अश्वथामा हरा पाएंगे भैरव को, कल्कि का ट्रेलर है बेहद दमदार!

First published on: Jun 10, 2024 11:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.