Bigg Boss Fame Actress: फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्टर और एक्ट्रेस को करियर की शुरुआत में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसी ही एक परेशानी का नाम कास्टिंग काउच है, जिसके इस इंडस्ट्री में कई उदाहरण मौजूद हैं. इसका एक और ताजा मामला सामने आया है. दरअसल, रिएलिटी शो 'बिग बॉस मराठी 6' से पॉपुलर हुई रेवा कौरसे ने हाल ही में अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के एक्सपीरियंस को शेयर किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें पहले फिल्म का ऑफर दिया गया, फिर बाद में बताया गया कि मेकर्स कुछ और भी चाहते हैं. चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कुछ बताया है.
अलग तरह का फायदा…
एचटी को दिए इंटरव्यू में रेवा कौरसे ने कास्टिंग काउच के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा, 'वे मुझे हैदराबाद ले गए और सब कुछ एकदम प्रोफेशनल लग रहा था. मैंने 3 दिनों तक लुक टेस्ट, कैमरा ट्रायल और वर्कशॉप में हिस्सा लिया. मुझे सच में लगा कि मुझे फिल्म मिल गई है. उन्हें साइनिंग अमाउंट भी दे दिया गया था. उन्होंने ऑफिशियल कॉन्ट्रैक्ट किसी शुभ दिन पर साइन करने को कहा था. लेकिन कुछ ही समय बाद ही मेकर्स की तरफ से कॉन्टैक्ट करना बंद हो गया. जब मैंने उनसे इस बारे में बात की, तो मुझे इनडायरेक्टली कहा कि मेकर्स में से एक मुझसे कोई अलग तरह का फायदा चाहते हैं. ये सुनते ही मैं शॉक्ड रह गई.'
मैंने परिवार को इस बारे में…
रेवा कौरसे ने आगे कहा, 'ये मेरे करियर का शुरुआती दौर था और मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि कोई ऐसी बात कह भी सकता है. मैंने तुरंत इस काम से इनकार कर दिया. इसके बाद मैंने उस व्यक्ति से फिर कभी बात नहीं की. अगर यही शर्तें थीं, तो मेरा समय बर्बाद करने के बजाय शुरू से ही बता देते. मैंने खुद टिकट बुक की और पुणे वापस आ गई. मैंने अपने परिवार को इस बारे में कुछ नहीं बताया क्योंकि यह बहुत ही ज्यादा दुखद घटना थी.'