Fans to vote between Love Gill and Rhiya Ahir for Bigg Boss 20: सलमान खान स्टारर रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर टीवी पर दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है. जल्द ही ये शो टीवी और ओटीटी पर दस्तक देने वाला है. ऐसे में शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. हाल ही में मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो के जरिए दो कंटेस्टेंट्स के नाम सुझाए हैं. वीडियो में सलमान खान रिया अहीर और लव गिल में से किसी को बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट के रूप में चुनने का प्रस्ताव रखा है.

रिया अहीर या लव गिल, क्या होगा फैंस का फैसला?

'बिग बॉस 20’ के हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में सलमान खान ने फैंस से मॉडल रिया अहीर और लव गिल को वोट करने को कहा. इन्हीं दोनों के बीच जिसे फैंस सिलेक्ट करेंगे वह बिग बॉस के घर के अंदर जाएगा. यानी दर्शकों को रिया अहीर और लव गिल में से किसी एक को अपना वोट देना है और जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलेगा उसकी एंट्री बिग बॉस 20 में फिक्स. दर्शक अपने पसंदीदा प्रतियोगी के लिए 2 सितंबर को रात 11.59 तक वोट कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

रिया अहीर कौन हैं ?

बात करें रिया अहीर की तो हाल ही में मुंबई मने हुए NEET प्रोटेस्ट वो अचानक सुर्खियों में छा गई थीं. सीजेपी के मुंबई प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस वैन रोकने पर रिया खूब वायरल हुई थीं. बता दें रिया अहीर एक मुंबई बेस्ड मॉडल हैं. वो अपना एक निजी हैंडलूम कपड़ों का ब्रांड 'रियासत' भी चलाती हैं.

लव गिल कौन हैं?

अब बात करें लव गिल की तो उनका असली नाम लवप्रीत कौर है. वो पंजाब की पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. इसके साथ लव गिल मॉडलिंग भी करती हैं. लव गिल अबतक कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं. लव ने अपने करियर की शुरुआत करण औजला के साथ एक वीडियो से की थी. उन्होंने टीवी शो 'तू पतंग मैं डोर' और पंजाबी फिल्मों 'कुड़ियां जवान बापू परेशान' और 'शक्कर पारे' में भी नजर आ चुकी हैं.

---विज्ञापन---