Web Series: अमेजन प्राइम वीडियो के एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई इस हॉरर वेब सीरीज की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है. ओटीटी पर आते ही इस सीरीज में तहलका मचा दिया. इसकी कहानी और स्टारकास्ट लगातार दर्शकों को आकर्षित कर रही है. रहस्यों से भरी ये सीरीज सिर्फ डरने का काम नहीं करती बल्कि आपको हर मोड़ पर सोचने पर मजबूर भी करती है. अगर हॉरर और मिस्ट्री से भरपूर कुछ शानदार देखना पसंद करते हैं, तो ये सीरीज आपको जरूर देख लेनी चाहिए.
कौनसी सीरीज?
हम बात कर रहे हैं हॉरर वेब सीरीज भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री की, जो इन दिनों ओटीटी पर खूब देखी जा रही है. ये सीरीज भारत के मशहूर पैरानॉर्मल एक्सपर्ट गौरव तिवारी की असल जिंदगी और उनकी रहस्यमयी मौत पर बनी है. पूरी सीरीज गौरव तिवारी से जुड़े घटनाक्रमों को दिखाती हैं और गौरव तिवारी की रहस्यमई मौत पर भी सवाल खड़ा करती है.
---विज्ञापन---
गौरव तिवारी की मर्डर मिस्ट्री
सीरीज की कहानी गौरव तिवारी की मौत से शुरू होती है, जहां सवाल ये उठता है कि आखिर गौरव तिवारी की अचानक मौत कैसे हुई? इस रहस्य को समझने के लिए एक राइटर गौरव से जुड़े लोगों से मिलना चाहती है, वो गौरव की मौत के पीछे छिपे रहस्यों को उजागर करना चाहती है. इसके बाद कहानी फ्लैशबैक में जाती है और गौरव तिवारी का जीवन दिखाती है. एक अजीब घटना के बाद गौरव पैरानॉर्मल एक्सपर्ट बनने का फैसला कर लेते हैं. इस दौरान वो इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी ज्वाइन करते हैं जहां उनके साथ तीन और लोग काम करते हैं. कुछ साल बाद गौरव के साथ अजीबो-गरीब घटनाएं होने लगती हैं और आखिर में रहस्यमई तरीके से गौरव की मौत हो जाती है.
---विज्ञापन---
सीरीज में करण टैकर लीड रोल में हैं, जिन्होंने गौरव तिवारी का शानदार किरदार निभाया है. इसके अलावा इसमें कल्कि कोचलिन, सलोनी बत्रा, दानिश सूद, शुभम चौधरी और निमिशा नायर लीड रोल में हैं. डर और सस्पेंस से भरी इस सीरीज आपको एक अलग ही अनुभव देती है.