Avatar Fire And Ash OTT Release: साइंस-फिक्शन फिल्मों के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दुनियाभर में धमाल मचाने के बाद जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' अब OTT पर रिलीज हो चुकी है. जिन दर्शकों ने किसी वजह से इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देखा था, वे अब घर बैठे इस शानदार विजुअल एडवेंचर का मजा ले सकते हैं.

कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?

19 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों का भरपूर प्यार मिला. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब 24 जून यानी आज से यह फिल्म JioHotstar पर रात 12 बजे से स्ट्रीम के लिए अवेलेबल होगी. यह फिल्म कई भाषाओं में भी उपलब्ध है, जिनमें इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ शामिल हैं.

---विज्ञापन---

क्या है फिल्म की कहानी?

'अवतार: फायर एंड ऐश' साल 2022 में आई 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' की कहानी को आगे बढ़ाती है. फिल्म में एक बार फिर जेक सली, नेतिरी और उनके परिवार की जिंदगी को दिखाया गया है. पेंडोरा पर शांति से जीवन बिता रहा यह परिवार तब मुश्किलों में घिर जाता है, जब इंसानों की संस्था रिसोर्स डेवलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन दोबारा लौट आती है.

इस बार खतरा पहले से कहीं ज्यादा बड़ा है. कहानी में एक नए ना वी कबीले 'ऐश पीपल' की एंट्री होती है, जो पेंडोरा की दुनिया में नए संघर्ष और कई चौंकाने वाले मोड़ लेकर आते हैं. फिल्म में भावनाएं, एक्शन, परिवार और अस्तित्व की लड़ाई को शानदार तरीके से पेश किया गया है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर भी रही सुपरहिट

जेम्स कैमरून की इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी नए रिकॉर्ड बनाए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने दुनियाभर में करीब 1.49 बिलियन डॉलर का कारोबार किया. वहीं भारत में भी फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर शानदार सफलता हासिल की.

---विज्ञापन---

क्या आप फिल्म देखने के लिए हैं तैयार?

अगर आप शानदार विजुअल्स, रोमांचक कहानी और भावनात्मक ड्रामा से भरपूर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो 'अवतार: फायर एंड ऐश' आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. अब यह शानदार सफर OTT पर आपका इंतजार कर रहा है.

---विज्ञापन---