Avatar: Fire and Ash OTT Release: साल 2025 के अंत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म अवतार- फायर एंड ऐश की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. जेम्स कैमरून के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अवतार फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसपर दर्शकों ने बेशुमार प्यार बरसाया था. थिएटर्स रिलीज के करीब 6 महीने बाद अब इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का एलान कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि आप अवतार 3 को ऑनलाइन कब और कहां देख सकेंगे.

6 महीने बाद ओटीटी पर दस्तक

19 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म अवतार- फायर एंड ऐश की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धुआंधार कमाई की थी. इंडिया में भी फिल्म ने अच्छा-खासा बिजनेस किया था. रिलीज के करीब 6 महीने बाद ये फिल्म अब ओटीटी पर आ रही है. हाल ही मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज की घोषणा की है.

---विज्ञापन---

ओटीटी पर कब कहां रिलीज होगी अवतार- फायर एंड ऐश?

अवतार- फायर एंड ऐश के मेकर्स ने 13 मई को बताया कि ये हॉलीवुड फिल्म 24 जून 2026 से डिज्नी प्लस यानी जियो हॉस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी. अगर आपने अभी तक अवतार- फायर एंड ऐश नहीं देखी तो अब आप इसे घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर घर बैठे देख सकते हैं.

अवतार 3 की कहानी

बात करें फिल्म की तो 'अवतार- फायर एंड ऐश' यानी 'अवतार 3' में जेक सुली और नेतरी के परिवार की कहानी को आगे बढ़ाते हुए दिखाया गया है, जिसके तहत पेंडोरा के निवासी एक नए और खतरनाक दुश्मन ऐश पीपल कबीले का सामना करते हैं. इसकी कहानी काफी थ्रिलिंग है.

---विज्ञापन---

अवतार 3 की कमाई

कमाई देखें तो तो करोड़ों के बजट में तैयार हुई फिल्म अवतार- फायर एंड ऐश ने दुनियाभर में शानदार कलेक्शन किया था. इस हॉलीवुड फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1.48 बिलियन डॉलर (लगभग 12,300 करोड़) का कारोबार किया था. वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 233 करोड़ से अधिक रहा था. फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी.

---विज्ञापन---