---विज्ञापन---

Prime Video पर 5 मार्च को उडे़गा असली गर्दा, ‘सूबेदार’ के ‘लल्ला सॉन्ग’ में दिखा अनिल कपूर का एक्शन अवतार

Subedaar Lalla Song: 'लल्ला' गाना फिल्म 'सूबेदार' की आत्मा है, जो अनिल कपूर के किरदार की कठोरता और जज्बे को पेश करता है. विशाल ददलानी की आवाज और जबरदस्त एक्शन सीन्स के साथ यह ट्रैक 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर आने वाली इस फिल्म के लिए दर्शकों की उत्सुकता को दोगुना कर देता है.

Anil Kapoor Subedaar Release Date: अनिल कपूर एक बार फिर पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार उनका अंदाज किसी 'चॉकलेटी बॉय' का नहीं बल्कि एक खूंखार और उसूलों वाले 'सूबेदार' का है. प्राइम वीडियो की आने वाली ओरिजिनल फिल्म 'सूबेदार' का नया गाना 'लल्ला' रिलीज हो गया है, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. इस गाने में अनिल कपूर का एक्शन और स्वैग देखकर फैंस उनकी तुलना 'बॉर्डर' वाले सनी देओल से कर रहे हैं. जोश और जुनून से भरा यह गाना फिल्म की कहानी की गहराई को बखूबी बयां करता है.

एक्शन और स्वैग का मेल

'लल्ला' गाना पूरी तरह से जोश और शानदार विजुअल्स से भरपूर है. यह सूबेदार अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) की ताकत, उनके गर्व और अटूट उसूलों को दिखाता है. वीडियो में अनिल कपूर का रफ-टफ लुक और एक्शन अवतार देखते ही बनता है.

---विज्ञापन---

दिग्गज कलाकारों की झलक

इस गाने के वीडियो में न केवल अनिल कपूर, बल्कि आदित्य रावल, सौरभ शुक्ला, फैसल मलिक, मोना सिंह और राधिका मदान के किरदारों की भी प्रभावशाली झलकियां दिखाई गई हैं, जो कहानी के तनाव को और बढ़ा देती हैं.

---विज्ञापन---

विशाल ददलानी की दमदार आवाज

इस गाने को मशहूर सिंगर विशाल ददलानी ने अपनी आवाज दी है. विशाल का कहना है कि वे अपनी आवाज के जरिए उस मजबूती और संकल्प को पकड़ना चाहते थे, जो अनिल सर स्क्रीन पर लेकर आए हैं. यह गाना दबदबे और अंदरूनी ताकत का प्रतीक है.

म्यूजिक और लिरिक्स

रोहन-विनायक के म्यूजिक और ऋषि उपाध्याय के लिखे बोलों ने इस गाने को एक 'म्यूजिकल मुकाबले' जैसा बना दिया है. यह ट्रैक फिल्म की कहानी के बीच चल रहे तनाव और टकराव को रफ्तार देता है.

ओटीटी रिलीज और भाषाएं

फिल्म 'सूबेदार' का प्रीमियर 5 मार्च 2026 को खास तौर पर अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा. इसे हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी 240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम किया जाएगा.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---