OTT प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक कहानी आई, जिसने हर किसी के दिल को छुआ, लेकिन कुछ ही वक्त में ओटीटी की दुनिया में एए ऐसी कहानी दस्तक देने वाली है, जो उन स्टूडेट्स की लाइफ और उनके स्ट्रगल को बयां करेगी, जिससे हर एक दर्शको खुद को कनेक्ट पाएगा. ये दमदार कहानी सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं बल्कि रियल लाइफ स्ट्रगल की सच्चाई भी दिखाएगी.

क्या है 'एग्जाम' की कहानी?

जो तमिल सस्पेंस ड्रामा सीरीज 'एग्जाम' है, और इसकी रिलीज डेट भी फिक्स हो चुकी है. ये सीरीज Amazon Prime Video पर रिलीज होगी. खास बात ये है, कि इसे सिर्फ तमिल में ही नहीं, बल्कि हिंदी, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी स्ट्रीम किया जाएगा. यानी अलग-अलग भाषाओं के दर्शक भी इस कहानी से जुड़ पाएंगे. 15 मई को स्ट्रीम होने वाली 'एग्जाम' सिर्फ एक वेब सीरीज नहीं, बल्कि उन लाखों छात्रों की कहानी है, जो कॉम्पिटेटिव एक्जाम के दबाव में जी रहे हैं.

---विज्ञापन---

क्यों नहीं आसान स्टूडेंट्स का सफर

आज के समय में एग्जाम सिर्फ पढ़ाई का हिस्सा नहीं रह गया, बल्कि ये उम्मीदों, सपनों और समाज के प्रेशर का बड़ा बोझ बन चुका है. सीरीज में दिखाया जाएगा, कि कैसे स्टूडेंट्स लगातार स्ट्रेस, असफलता के डर और सिस्टम के दबाव से जूझते हैं. कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हालात से टूटने के बजाय सिस्टम से लड़ने का फैसला करती है.

7 एपिसोड में दमदार कहानी

उनका ये सफर आसान नहीं होता, और यहीं से कहानी में सस्पेंस और ड्रामा शुरू होता है. इस सीरीज में कुल 7 एपिसोड होंगे, जिनमें हर एपिसोड कहानी को और गहराई से आगे बढ़ाएगा. ये सिर्फ एग्जाम की कहानी नहीं, बल्कि उस मानसिक और इमोशनल संघर्ष की भी झलक दिखाएगी, जिसे आज का यूथ रोज झेलता है.

---विज्ञापन---

मजबूत टीम और स्टार कास्ट

'एग्जाम' को पुष्कर गायत्री ने प्रोड्यूस किया है, जो पहले Suzhal और Vadhandhi जैसी हिट सीरीज दे चुके हैं. इसका डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर A. Sarkunam ने किया है. वहीं, एक्टिंग की बात करें, तो इसमें Dushara Vijayan और Aditi Balan लीड रोल में नजर आएंगी. साथ ही Abbas भी एक अहम किरदार में दिखेंगे.

---विज्ञापन---

क्यों देखें ये सीरीज?

अगर आपको सस्पेंस और रियलिस्टिक ड्रामा पसंद है, तो 'एग्जाम' आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है. ये सीरीज सिर्फ एंटरटेन नहीं करेगी, बल्कि आपको सोचने पर भी मजबूर करेगी, कि आखिर सफलता की इस दौड़ में यूथ किस हद तक जाने को मजबूर हो जाते हैं.

---विज्ञापन---