Alliance season 2: कुणाल खेमू के होस्ट किए रियलिटी शो 'एलायंस' ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और यही वजह है, जो मेकर्स ने शो को दोगुनी पावर के साथ वापस लौटने की अपडेट दी है, जी हां 'एलायंस' अपने दूसरे सीजन के साथ ओटीटी की दुनिया में लौट रहा है, जिसको लेकर मेकर्स ने इसकी प्रीमियर डेट की भी अनांउसमेंट कर दी है.
पहले सीजन को कैसा मिला था रिस्पॉन्स
पहले सीजन को मिले रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स ने दूसरे सीजन को काफी जल्दी लाने का फैसला किया है. बता दें, यह एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें सिर्फ फिजिकल स्ट्रेंथ ही नहीं, बल्कि मेंटल और स्ट्रेटर्जी भी बेहद जरूरी है. शो के पहले सीजन में 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स यानी 'एलायज' को एक रहस्यमयी एच. क्यू. में रखा गया था. यहां उन्हें अलग-अलग फिजिकल और मेंटल चैलेंजेस का सामना करना पड़ा.
गेम में कंटेस्टेंट्स को अपनी रणनीति
गेम में कंटेस्टेंट्स को अपनी स्ट्रेटजी बनानी थी, गठबंधन करने थे और जरूरत पड़ने पर अपने ही साथी के खिलाफ भी खेलना था. यही वजह रही कि शो में हर दिन नए समीकरण बनते और बिगड़ते नजर आए.
कुणाल खेमू फिर संभालेंगे कमान
'एलायंस' के दूसरे सीजन में कुणाल खेमू एक बार फिर होस्ट के तौर पर नजर आएंगे. पहले सीजन में उनके मजाकिया अंदाज और एच. क्यू. में मौजूदगी ने शो को अलग रंग दिया था. अब दूसरे सीजन में भी दर्शकों को उनके साथ और ज्यादा ट्विस्ट और सरप्राइज देखने को मिलेंगे.
इस बार गेम होगा और भी मुश्किल
बता दें, 'एलायंस 2' का प्रीमियर 14 जनवरी 2027 को होगा और इसे सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा. मेकर्स के मुताबिक, सीजन 2 में गेम को पहले से ज्यादा रणनीतिक बनाया गया है. नए कंटेस्टेंट्स के साथ नए गठबंधन, सीक्रेट मिशन और माइंड गेम्स देखने को मिलेंगे. इतना ही नहीं, इस बार 'द सिस्टम' में भी बदलाव किए गए हैं, जो कंटेस्टेंट्स के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला है.
कंटेस्टेंट्स के रिश्ते भी गेम का होंगे अहम हिस्सा
प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड निखिल माधोक ने बताया कि पहले सीजन को दर्शकों ने जिस तरह पसंद किया, उससे मेकर्स को जल्द दूसरा सीजन लाने की इंस्पिरेशन मिली. वहीं बनिजय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया की टीम ने भी इशारा दिया है कि इस बार कंटेस्टेंट्स के फैसले और उनके रिश्ते भी गेम का अहम हिस्सा होंगे.
क्या होगी गेम की रणनीति?
यानी 'एलायंस 2' में सिर्फ टास्क नहीं, बल्कि दोस्ती, गठबंधन और बदलते रिश्ते भी खेल की दिशा तय करेंगे. अब देखना होगा कि नए कंटेस्टेंट्स इस मुश्किल गेम में किस तरह अपनी रणनीति बनाते हैं और आखिर में कौन सबसे तेज दिमाग के साथ जीत की ओर बढ़ता है.