Akanksha Chamola Unfollow Gaurav Khanna: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की निजी जिंदगी लंबे समय से सुर्खियों में हैं. दोनों के अलग होने अफवाहें तेजी से फैलती रही है. आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना अपने रिश्ते को लेकर एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं. तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना को अनफॉलो कर दिया है. साथ ही एक्टर संग अपनी सभी तस्वीरों को भी इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है.
पति गौरव खन्ना को किया अनफॉलो
तलाक की अफवाहों के बीच आकांक्षा चमोला ने एक ऐसा कदम उठाया कि हर कोई हैरान रह गया है. दरअसल, आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना को अनफॉलो कर दिया है. आकांक्षा की फॉलोइंग लिस्ट में अब गौरव खन्ना नहीं नजर आ रहे हैं. हालांकि गौरव अभी भी अपनी पत्नी आकांक्षा को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं. अनफॉलो करने के साथ ही आकांक्षा चमोला ने अपने पति गौरव खन्ना के साथ तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं. आकांक्षा के इस फैसले ने एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. हालांकि आकांक्षा या गौरव ने अभी कुछ ऑफिशियल नहीं किया है.
रियलिटी शो में किया था खुलासा
बता दें आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' में अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे. उन्होंने बताया था कि वो और गौरव खन्ना पिछले करीब 18 महीनों से अलग रह रहे हैं और दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. आकांक्षा के इस खुलासे से हर कोई हैरान गया था.
2016 में रचाई थी शादी
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने साल 2016 में शादी की थी. दोनों की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी. दोनों की जोड़ी भी बेहद पसंद की जाती रही है. सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों एक-दूसरे के ऊपर प्यार लुटाते नजर आते थे.