Akanksha Chamola Break Down: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से मिलने के लिए नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो 'लॉक अप' में पहुंचे. यहां गौरव ने आकांक्षा को बताया कि उनके तलाक की घोषणा के बाद से वो सोशल मीडिया और खबरों में गलत वजहों से छाई हुई हैं. ये सुनने के बाद गौरव के सामने ही आकांक्षा फूट-फूटकर रोने लगीं और कहा कि यही तो सच है. इसके साथ ही आकांक्षा ने यह भी बताया कि गौरव के साथ न रहने की वजह से उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है.
तुम अभी भी मेरी पत्नी हो…
लॉक अप में गौरव ने आकांक्षा से कहा, 'जब लोग तुम्हारे बारे में कुछ बुरा कहते हैं तो मुझे बर्दाश्त नहीं होता क्योंकि कानूनी तौर पर तुम अभी भी मेरी पत्नी हो और मैं तुम्हारा पति. मुझे अच्छा नहीं लगता जब लोग मेरे साथ रहने वाले किसी भी व्यक्ति के बारे में बुरा बोलते हैं. सबको लगता है कि हमारा 1.5 साल पहले ही तलाक हो गया था. बाहर यही कहानी फैली हुई है कि हम अलग हो गए थे और मैं तुम्हारे साथ रह कर तुम्हारी मदद करने की कोशिश कर रहा था.' इसी बीच आकांक्षा ने कहा, 'अगर लोग इस फैक्ट को एक्सेप्ट नहीं कर सकते कि दो लोग मुस्कुराते हुए बिना किसी झगड़े के एक रिश्ते में रह सकते हैं और दोस्त की तरह अलग हो सकते हैं, तो यह उनकी प्रॉब्लम है.'
मेरे हालात बदतर होते…
गौरव के जाने के बाद आकांक्षा ने पामेला से कहा, 'करीब एक साल से मैं बहुत कुछ झेल रही हूं. हर कोई मुझे दुख दे रहा है. बच्चों न करने के लिए मुझे दोषी ठहराया जा रहा है और शर्मिंदा किया जा रहा है. इन लोगों ने मुझसे कहा कि मैं उसे छोड़ दूं और ऐसी बातें कहीं कि वह पिता बनना चाहता है. मैं उसकी जिंदगी, उसके पापा बनने के मौके को बर्बाद कर रही हूं. लेकिन अब तुम यह भी स्वीकार नहीं कर पा रहे हो कि हम अलग हो रहे हैं? मेरे लिए हालात हर दिन बदतर होते जा रहे हैं. मुझे सरेआम अपमानित किया जा रहा है. यह किसी डायन के मुकदमे जैसा है.'