Aashram 4 Big Update: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की मोस्ट पॉपुलर और हिट वेब सीरीज 'आश्रम' के सीजन 4 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, 'आश्रम 4' की शूटिंग को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा, जिसकी वजह से सीरीज के शूटिंग शेड्यूल में देरी हो गई. इसी बीच, सीरीज के मेकर्स ने इसकी शूटिंग को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. जानकारी के अनुसार, 'आश्रम 4' की शूटिंग लोकेशन को बदल दिया गया है. चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी थी, जिसके कारण मेकर्स को 'आश्रम 4' की शूटिंग लोकेशन बदलने का फैसला लेना पड़ा.

शूटिंग लोकेशन में बदलाव…

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर में हो रही बॉबी देओल की थ्रिलर सीरीज 'आश्रम 4' की शूटिंग को बीच में रोक दिया गया. इसके बाद मेकर्स ने सीरीज की शूटिंग लोकेशन बदल दी. बताया जा रहा है कि मेकर्स ने यह फैसला जयपुर के सेट पर फैंस की भीड़ उमड़ने के बाद लिया. शूटिंग लोकेशन बदलने की वजह से सीरीज की शूटिंग में भी देरी हुई. जयपुर में करीब एक महीने की शूटिंग के बाद 'आश्रम 4' की टीम शूटिंग के अगले शेड्यूल के लिए आमेर के एक कंट्रोल प्लेस पर जा रही है.

---विज्ञापन---

मेकर्स का बड़ा फैसला…

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'जब भी सीरीज के एक्टर्स, खासकर बॉबी, जयपुर में शूटिंग करते थे तो फैंस बहुत बेकाबू हो जाते थे. कभी-कभी इन फैंस की वजह से शूटिंग में देरी भी हो जाती थी. इसलिए, टीम ने अगले 20 दिनों की शूटिंग आमेर के एक सुरक्षित क्षेत्र में करने का फैसला किया है, जहां वे बिना किसी रुकावट के अपना काम कर सकते हैं.' हाल ही में एक्टर अक्षय ओबेरॉय भी 'आश्रम 4' के राजस्थान शूटिंग शेड्यूल में शामिल हुए थे.

'आश्रम' की कहानी

बता दें कि 'आश्रम' वो सीरीज है, जिससे बॉबी देओल ने एक्टिंग की दुनिया में कमबैक किया था. प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं और तीनों ही सीजन ओटीटी पर हिट साबित हुए हैं. अब फैंस बड़ी ही बेसब्री से इसके चौथे सीजन का इंतजार कर रहे हैं.

---विज्ञापन---