Disney+Hotstar Trending Movies-Series: ओटीटी का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसी ठंड में हर कोई घर बैठकर ही मूवीज एन्जॉय करना चाहता है। अब ऐसे में कंफ्यूजन हो जाता है कि क्या देखा जाए। आज हम आपका ये कन्फ्यूजन दूर करने जा रहे हैं। हम आपके लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार की 5 धांसू मूवीज और वेब सीरीज लेकर आए हैं। ये डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही हैं। वहीं इन्हें देखकर आप भी बोर नहीं होंगे। चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज और सीरीज शामिल हैं?
द लीजेंड ऑफ हनुमान
ये एक भारतीय एनिमेटेड सीरीज है, जिसे जीवन जे. कांग और नवीन जॉन ने डायरेक्ट किया है। ये हनुमान सीरीज का पांचवां सीजन है। इसमें रामायण की कहानी दिखाई गई है। वहीं अक्टूबर में रिलीज हुई ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अभी भी ट्रेंड कर रही है। इसकी रेटिंग 9.1 है।
यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan की Net Worth कितनी? अपकमिंग मूवीज और लव लाइफ पर एक नजर
सरफिरा
अक्षय कुमार और राधिका मर्चेंट की 'सरफिरा' मूवी को 11 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। सिनेमाघरों में इसे 12 जुलाई को रिलीज किया गया था। थिएटर्स में फ्लॉप होने के बाद ये मूवी ओटीटी पर आते ही कमाल दिखा रही है। आज भी ये डिज्नी की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है।
आवेशम
फहद फाजिल की 'आवेशम' मूवी भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इसकी रेटिंग 7.8 है। वहीं इस एक्शन कॉमेडी मूवी को आप घर में अपनी फैमिली के साथ भी बैठकर देख सकते हैं। फहद फाजिल के साथ-साथ इसमें मंसूर अली खान, आशीष विद्यार्थी और साजिन गोपू भी मुख्य किरदार में हैं।
कमांडर करण सक्सेना
ये एक एक्शन थ्रिलर सीरीज है। इसे 8 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। वहीं आज भी ये डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है। कास्ट की बात करें तो इसमें गुरमीत चौधरी, इकबाल खान और हृता दुर्गुले मुख्य भूमिका में शामिल हैं।
सलार
प्रभास की 'सलार' सिनेमाघरों में दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी। वहीं जनवरी 2025 में भी ये ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। इसमें प्रभास के साथ-साथ श्रीया रेड्डी और श्रुति हासन भी मुख्य भूमिका में शामिल हैं। इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की गिरती TRP के 5 कारण, सलमान खान भी नहीं बढ़ा पाए रेटिंग
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.