Egg Paratha Recipe: सुबह का नाश्ता सभी के लिए बहुत जरूरी होता है। ऐसे में जरूरी होता है कि आप लोग नाश्ते में हेल्दी चीज ही खाएं ताकि पूरा दिन एनर्जेटिक गुजरे। अगर आप आलू, गोभी, प्याज आदि के पराठे खाकर हो गए हैं बोर तो अंडा पराठा एक बेस्ट ऑप्शन है। अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको अंडा पराठा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो बहुत ही आसान है इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है। आप इसे अपने बच्चे के टिफिन में भी रख सकते हैं क्योंकि ये उनकी हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
अगर आपके पास नाश्ता बनाने के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं है लेकिन कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो पौष्टिक हो तो झटपट अंडा पराठा बना लें और अपने हेल्दी नाश्ते को इंजॉय करें। आप भी जानना चाहते हैं कि इसे कैसे बनाएं तो जान लें इसे बनाने की आसान सी रेसिपी।
अंडा पराठा बनाने के लिए सामग्री Egg Paratha Recipe
आटा- 500 ग्राम
अंडे- 3
हरी मिर्च- 2-3
बारीक कटा धनिया- 1 बड़ा चम्मच
बारीक कटी प्याज- 1 चम्मच
सरसों का तेल- अंदाजानुसार
नमक- स्वादानुसार
अंडा पराठा बनाने की रेसिपी
अंडा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा ले लें और उसमें थोड़ा सा नमक और हल्का सा तेल डालकर गूथ लें।
अब आप एक अलग बर्तन में अंडों को भोड़कर अच्छे से फेंट लें।
अब आप इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च और प्याज डालकर सभी को अच्छे से मिक्स कर लें।
इसके बाद एक पैन को गर्म करने के लिए रख दें और आटे की लोई बनाकर रोटी बेल लें, इस बात का ध्यान रखें कि रोटी की परत पर तेल लगा लें।
इससे आपका अंडा पराठा अच्छे से बन पाएगा। अब आप इसे पैन पर डालें और सेक लें।
जब ये सिक जाए तो आप तेल या घी लगा लें और जब ये फूले तो इसमें तैयार अंडे के मिश्रण को डालें।
इसके बाद आप इसे दोनों साइड से अच्छे से सेक लें,जब ये अच्छे से सिक जाए तो प्लेट में निकाल लें।
इसी तरह सारे पराठे बनाकर तैयार कर लें, और फिर सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।