TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Winter Diet: सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए खाएं ये 6 चीजें, छू भी नहीं पाएगी ठंड

Winter Diet: सर्दियों में आप खुद को ठंड से बचाने के लिए काफी ऊनी कपड़े पहनते हैं, लेकिन फिर भी आपको ठंड लगती है। ठंड से बचने के लिए सिर्फ ऊनी कपड़े ही नहीं बल्कि ये भी जरूरी होता हैं कि आप खुद को गर्म कैसे रखते हैं। कई लोग ऐसे हैं जिन्हें गर्म कपड़े […]

Winter Diet
Winter Diet: सर्दियों में आप खुद को ठंड से बचाने के लिए काफी ऊनी कपड़े पहनते हैं, लेकिन फिर भी आपको ठंड लगती है। ठंड से बचने के लिए सिर्फ ऊनी कपड़े ही नहीं बल्कि ये भी जरूरी होता हैं कि आप खुद को गर्म कैसे रखते हैं। कई लोग ऐसे हैं जिन्हें गर्म कपड़े पहनने के बाद भी ठंड लगती हैं और वो घंटों तक गर्म नहीं हो पाते हैं। वहीं आज हम आपको ऐसी चीजों के बारें में बताएंगे जिसे खाकर आप अपनी बॉडी को गर्म रखकर ठंड से बचा सकते हैं।

अंजीर

अंजीर एक बेहतरीन खाघ पदार्थ है जो सर्दियों के दौरान आपको गर्म रखने में मदद कर सकता है। आप रोजाना दो अंजीर का सेवन कर सकते हैं। अंजीर आपके शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है। और पढ़िएक्या आप जानते हैं सरसों तेल के फायदे और नुकसान! नहीं तो जानिए पूरे डिटेल में

काजू

काजू गर्म पदार्थ में से एक माना जाता है और कैलोरी से भरपूर होता है। ठंड में शरीर का तापमान नियमित रखने के लिए ज्यादा कैलोरी की आवश्यकता होती है। काजू से कैलौरी मिलती है, जिसके कारण शरीर स्वस्थ रहता है।

बादाम

सर्दियों के मौसम में बादाम खाना अच्छा माना जाता है। वैसे तो बादाम दिमाग के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन विटामिन और कई पोषक तत्व के कारण ये सर्दियों में इम्यबूनिटी के लिए फायदेमंद होता है, इसलिए रोज 4 से 5 बादाम का सेवन करना चाहिए।

खट्टे फल

सर्दियों में खट्टे फल का सेवन करना लाभदायक माना जाता है। खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर, नींबू और मौसमी विटामिन सी से भरपूर होते हैं। खट्टे फल स्किन के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

अंडे

अंडे में कई पोषक तत्व होते है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है। अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। सर्दियों में अंडा खाने से शरीर को गर्माहट मिलती हैं और ये आपको ठंड से भी बचाता है। और पढ़िएProtein Side Effects: खाली पेट प्रोटीन लेने से आप इन बीमारियों को दे सकते हैं दावत, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

खजूर

सर्दी आते ही बाजार में खजूर की बहार आ जाती है। सेहत के लिए बेहद फायदेमंद खजूर का सर्दियों में सेवन बेहद लाभकारी होता है। खजूर में फास्फोरस, कैल्शियम, फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर को गर्म रखते हैं इसलिए सर्दियों में खजूर रोज खाना चाहिए।   और पढ़िए  फोटो गैलरी से जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.