TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Tulsi Vastu Tips: घर में लगा रहे हैं तुलसी का पौधा, तो रखें इन बातों का ख्याल

Tulsi Vastu Tips: तुलसी का पौधा (Tulsi plant) हिंदू धर्म में पूजनीय माना गया है। ये पौधा लगभग हर घर में पाया जाता है, और लोग इसकी पूजा करते हैं। तुलसी के पौधे को वास्तु (Vastu) की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। माना जाता है कि घर में तुलसी का पौधा होने से […]

Tulsi Vastu Tips
Tulsi Vastu Tips: तुलसी का पौधा (Tulsi plant) हिंदू धर्म में पूजनीय माना गया है। ये पौधा लगभग हर घर में पाया जाता है, और लोग इसकी पूजा करते हैं। तुलसी के पौधे को वास्तु (Vastu) की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। माना जाता है कि घर में तुलसी का पौधा होने से वास्तु दोष दूर होता है, और सुख शांति आती है। Rose Benefits: कई गंभीर बीमारियों के लिए रामबाण है गुलाब का फूल, जानें फायदे अगर आपने अब तक अपने घर में तुलसी का पौधा नहीं लगाया है तो तुरंत लगा लीजिये। लेकिन जान लीजिये की इसे लगाने के कुछ नियम होते हैं। तो आइये आज हम जानते हैं तुलसी के पौधे से जुड़ी जरूरी बातें।

किस दिन लगाना चाहिए तुलसी का पौधा

अगर आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाने की सोच रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि, वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर में गुरुवार के दिन लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। माना जाता है कि, गुरुवार भगवान विष्णु का दिन होता है और तुलसी को विष्णु के रूप में पूजा जाता है। इसलिए यदि आप इस दिन घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो आपके ऊपर सदैव भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। Tulsi Ke Fayde: कैंसर, स्ट्रेस जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाएगा छोटा सा तुलसी का पत्ता

किस दिशा में लगाना चाहिए तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा हर घर में जरूरी होता है। आपको पता हो कि, वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा ईशान कोण, उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। माना जाता है कि, यदि तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में लगाया जाये तो घर में सूर्य के समान ऊर्जा आती है। उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसलिए जब भी आप तुलसी को अपने घर में लगा रहे हों तो दिशा का जरूर ध्यान रखें। ताकि तुलसी के पौधे के शुभ फल आपको प्राप्त हों। Herbal Benefits In Diabetes: डायबिटीज से हैं ग्रसित तो अपनाएं ये तीन हर्बल पत्तियां, अन्य रोगों के लिए भी करेगा काम

किस दिन न टच करें तुलसी का पौधा

बता दें कि तुलसी के पौधे से जुड़े कई नियम होते हैं। और लोग उनका पालन भी करते हैं। दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को एकादशी और रविवार के दिन भूलकर भी छूना नहीं चाहिए। और न ही इस दिन घर में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि रविवार को तुलसी विष्णु भगवान के लिए व्रत रखती है। जब इस दिन उसमें जल दिया जाता है तो उनका व्रत टूट जाता है। इसलिए ध्यान रहे कि, रविवार और एकादशी के दिन न तो तुलसी को टच करें और न ही उसमें जल दें। अभी पढ़ें - लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.