Thursday, 29 August, 2024

---विज्ञापन---

Pudina Paratha Recipe: इस पराठे को खाकर करें सुबह की शुरुआत, पूरा दिन बनी रहेगी Coolness

Pudina Paratha Recipe: गर्मी के मौसम में सेहत का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। खानपान में जरा सी लापरवाही आपकी हेल्थ खराब कर सकती है। ऐसे में सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक गृहणी को ये सोचना पड़ जाता है कि वो ऐसा क्या बनाए जो सेहत के लिए अच्छा हो। अगर […]

Pudina Paratha Recipe, Recipe, Health Tips

Pudina Paratha Recipe: गर्मी के मौसम में सेहत का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। खानपान में जरा सी लापरवाही आपकी हेल्थ खराब कर सकती है। ऐसे में सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक गृहणी को ये सोचना पड़ जाता है कि वो ऐसा क्या बनाए जो सेहत के लिए अच्छा हो।

अगर आप अपनी हेल्थ का ध्यान रखना चाहते हैं तो ऐसा खाना खाएं जो आपके हाजमे के लिए बेस्ट हो। अब आप कहेंगे कि हाजमे के लिए बेस्ट फूड टेस्टी कैसे बने तो हम आपके लिए ऐसी डिश की रेसिपी लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है पुदीना पराठा।

आपने अब तक ब्रेकफास्ट में अलग-अलग वैरायटी के पराठे बनाए और खाए होंगे लेकिन आज हम पुदीना पराठा के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी बढ़िया होता है। अगर आप ब्रेकफास्ट में बनाए जाने वाले पराठे की वैरायटी में बदलाव लाना चाहते हैं तो पुदीना पराठा ट्राई कर सकते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है जो आपको गर्मी के मौसम में ठंडक का एहसास करवाता है। आइए आज हम आपको पुदीना पराठा की आसान सी रेसिपी बताते हैं।

पुदीना पराठा बनाने के लिए सामग्री

गेहूं का आटा
पुदीना पत्तियां
अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
लाल मिर्च पाउडर
दो चम्मच तेल
सूखा पुदीना
चाट मसाला
मक्खन
देसी घी
स्वादानुसार नमक

पुदीना पराठा बनाने की विधि

पुदीना पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में आटा छान लें।
इसके बाद कटी पुदीना पत्तियां आटे में डालकर मिक्स कर दें।
अब आटे में कद्दूकस अदरक, तेल और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब थोड़ा- थोड़ा पानी डालकर आटे को गूंथ लें, और 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
अब आप एक बाउल में सूखा पुदीना,लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर तीनों को मिक्स कर लें।
15 मिनट बाज आटे को एक बार और मसल लें।

इसके बाद आटे की मीडियम साइज की लोइयां बना लें।
अब आटे की एक लोई लेकर रोटी के आकार में बेल लें, और उसमें सूखा पुदीना का मिश्रण डालकर चारों ओर फैला दें।
इसके बाद पराठे को रोल कर दें और फिर उसके बाद लच्छा पराठा की तरह रोल बना लें।
इसके बाद रोल को बीच में से दबाते हुए पराठे की शेप में बेल लें।
अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें।
जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर पराठा डाल दें।
अब पराठे पर दोनों तरफ से घी लगाएं और कुरकुरा होने तक सेकें।
इसी तरह सारे पुदीना पराठा बनाकर तैयार कर लें।
आपके पराठे बनकर तैयार हैं अब आप इन्हें दही या अपनी फेवरेट चटनी के साथ सर्व करें।

First published on: Apr 05, 2023 12:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.