Kobichi Bhaji Recipe: गोभी एक सब्जी है, जो अक्सर घरों में बनती है। गोभी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। ठंड में गोभी खाने का मजा ही अलग है। लोगों को गोभी के पराठे खूब पसंद आते है लेकिन आज हम आपको गोभी की एक गुजराती डिश के बारे में बताएंगे जिसे खाने के बाद आप इसका स्वाद आप भूल नहीं पाएंगे और घर पर इसे बार-बार बनाएंगे। इस डिश का नाम है कोबीची भाजी (Kobichi Bhaji) जो गुजरात में बनती है। चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
सामग्री
2 कप- पत्ता गोभी (बारीक कटी हुई)
1- प्याज (बारीक कटी हुई)
1 कप- मटर (उबली हुई)
1 चम्मच- सरसों के बीज
1/2 चम्मच- मेथी बीज
1 कप- शिमला मिर्च
आधा चम्मच- हल्दी पाउडर
1 चम्मच- नींबू का रस
नमक- स्वादानुसार
अभी पढ़ें –Tulsi Vastu Tips: घर में लगा रहे हैं तुलसी का पौधा, तो रखें इन बातों का ख्याल
विधि
कोबीची भाजी को बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जी धो लें।
गोभी, शिमला मिर्च, प्याज को अच्छी तरह से धोकर काट लें।
इसके बाद धीमी आंच पर एक पैन गर्म करें।
पैन जब हल्का गर्म हो जाएं तब इसमें तेल और सरसों के बीज डालें।
इसमें प्याज को डालें और अच्छे से पका लें।
अब पैन में पत्ता गोभी, हल्दी पाउडर, शिमला मिर्च डालकर मिलाए।
इसमें अब सभी मसाले डाले जैसे हल्दी, नमक।
अब लगभग 5 से 7 मिनट तक चलाएं।
जब सब्जी का रंग बदल जाएं तब गैस को बंद कर दें।
गैस बंद करने के बाद सब्जी को एक प्लेट में निकाल लें।
प्लेट में निकालने के बाद इसमें नींबू का रस डालें।
अभी पढ़ें –Palak Vada Recipe: नाश्ते में बनाएं चटपटा पालक का वड़ा, प्लेट चट कर जाएंगे बच्चे
अब आपकी कोबीची भाजी बनकर पूरी तरह से तैयार है। कोबीची भाजी (Kobichi Bhaji) को आप खाली भी खा सकते हैं और इसे आप रोटी या फिर पराठे के साथ भी खा सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। इसे आप लंच में आसानी से खा सकते है। इसमें सिर्फ सब्जियों का इस्तेमाल होता है जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस डिश को गुजरात में खूब खाया जाता है। अगर आप भी गुजराती खाने के शौकीन हैं तो इस डिश को एक बार जरूर ट्राई करें। इसे खाने के बाद आप बार-बार कोबीची भाजी को खाने में खाना पसंद करेंगे।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें