TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Sawan Lucky Dream: सावन में इन चीजों को सपने में देखना होता है शुभ, मिलती शिवजी की अपार कृपा

Sawan Lucky Dream: हिंदू धर्म में सावन के महीने बड़ा ही महत्व होता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। भक्त सावन में भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं। इस महीने में सपने में कुछ खास चीजों को देखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। […]

Sawan Lucky Dream: हिंदू धर्म में सावन के महीने बड़ा ही महत्व होता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। भक्त सावन में भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं। इस महीने में सपने में कुछ खास चीजों को देखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आप सोच रहे होगें कि वो कौन से सपने हैं। आइए आपके इन प्रश्नों के उत्तर देते हैं। सावन में भोले बाबा और उनसे जुड़ी चीजों को सपने में देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे आने वाले भविष्य में आपको शुभ फल मिलेंगे। आइए जानते हैं उन सपनों के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें: सावन में भोले बाबा की कृपा पाने के लिए लगाएं ये 3 पौधे, होगी धन वर्षा

काले शिवलिंग को देखना  (Sawan Lucky Dream)

सावन के महीने में सपने में काले रंग के शिवलिंग को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस महीने में इसके दर्शन करना साक्षात शिव के दर्शन करने के समान है। जिन लोगों के सपने में काले रंग का शिवलिंग आए तो वो समझ लें कि भोले बाबा उनकी भक्ति से प्रसन्न हैं। माना जाता है कि इससे आने वाले भविष्य में शुभ फल की प्राप्ति होती है। अगर कोई कुंवारी कन्‍या सपने में शिवलिंग देखती है तो इसका अर्थ है कि जल्‍दी ही उसे सुयोग्‍य वर की प्राप्ति होने वाली है।

नाग के दर्शन करना

जो लोग सावन के महीने में सपने में नाग देवता के दर्शन करते हैं वो ये जान लें कि ये बहुत ही शुभ होता है। इसके अलावा यदि आपको साक्षात नाग कहीं नजर आए तो नजरें झुकाकर उसे प्रणाम करके धीरे से निकल जाना चाहिए। वहीं सपने में भी नाग देवता के दर्शन होना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि सपने में सांप दिखना धन वृद्धि का संकेत माना जाता है।

नंदी के दर्शन होना

पौराणिक कथाओं के अनुसार नंदी को भगवान शिव का वाहन माना जाता है। ऐसे में सावन में नंदी के साक्षात दर्शन होना भी अच्‍छा होता है और यदि नंदी सपने में आए तो भी यह अच्‍छा है। ऐसा माना जाता है शिवजी की आज्ञा से नंदी ने आपको सपने में आकर दर्शन दिए हैं। यह भी पढ़ें: सावन में बेस्ट हैं ये मेहंदी डिजाइन, बढ़ जाएगी हाथों की सुंदरता

डमरू देखना    (Sawan Lucky Dream)

वास्‍तु में डमरू को सकारात्‍मकता का प्रजीक माना गया है। अगर आपके सपने में शिवजी का डमरू दिखाई दे तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। सावन में डमरू को सपने में देखने का अर्थ है कि जल्‍द ही आपके जीवन में सकारात्‍मकता प्रवेश करने वाली है और आपके सभी कार्य बिना बाधा के पूर्ण होंगे।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.