How To Make Garlic-Curd Chutney: चटनी खाना सभी को बहुत पसंद होता है। ये खाने के टेस्ट को दोगुना बढ़ा देती हैं। आपने हरा धनिया-पुदीना, टमाटर-प्याज आदि की चटनी तो कई बार खाई होगी। लेकिन क्या कभी लहसुन और दही की चटनी खाई है ? अगर नहीं तो हम आपको बता दें की ये खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। ये इतनी टेस्टी होती है की कोई भी इसे नापसंद नहीं कर सकता।
दरअसल लहसुन और दही की चटनी दो प्रकार से बनाई जा सकती है। और दोनों ही तरह से बनाई हुई चटनी बहुत स्वादिष्ट होती है। तो आइए जानते हैं की कैसे बनाएं लहसुन और दही की चटनी बनाने की विधि और उसके लिए आवश्यक सामग्री।
तरीका नंबर 1
लहसुन की तरीका नंबर एक चटनी के लिए आवश्यक सामग्री
4 लहसुन की कली
2 कप ताजा दही
4-5 हरी मिर्च
एक चम्मच राई
5-6 करी पत्ते
2 चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच लाल मिर्च
चटनी बनाने की विधि
चटनी बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन छील लें, और हरी मिर्च को धो लें।
अब लहसुन, हरी मिर्च और दही को एक मिक्सी के जार में डालें और पीस लें
इसके बाद एक पैन में तेल को गर्म करें।
जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें एक चम्मच राई डाल दें, और तड़का लें, साथ में करि पत्ता भी डाल दें।
इसके बाद अब इस तैयार तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें।
आखिर में स्वाद अनुसार नमक और लाल मिर्च से डालें।
लीजिए तैयार है दही और लहसुन की चटनी।
आप अपनी फेवरेट डिश के साथ इस चटनी को खा सकते हैं।
तरीका नंबर 2
लहसुन और दही की चटनी बनाने का तरीका नंबर दो भी बहुत अच्छा और आसान है। ये खाने में भी टेस्टी है। आइए बनाएं इस तरीके से चटनी।
चटनी के लिए सामग्री
4 लहसुन की कली
3-4 सूखी लाल मिर्च
2 चम्मच तेल
1 कप दही
1 इंच अदरक
2 टमाटर
स्वादानुसार नमक
2 चम्मच तेल
चटनी बनाने की विधि
सबसे पहले लहसुन को छील लें, और टमाटर, अदरक को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
इसके बाद सूखी लाल मिर्च को पानी में भिगोकर साइड रख दें।
अब एक पैन में 2 चम्मच तेल को गर्म करें।
इस गर्म तेल में लहसुन, अदरक और टमाटर को फ्राई करके अच्छे से पका लें।
जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे पीस लें, और स्वादानुसार नमक भी मिला लें।
जब चटनी ठंडी हो जाए तब इसमें 1 कप दही डालें।
अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
तैयार है आपकी टेस्टी लहसुन और दही की चटनी।