-विज्ञापन-

How To Clean Home On Holi: होली के रंग में रंग गया है घर तो ऐसे करें साफ, आसानी से चमक उठेगा आपका आशियाना

How To Clean Home On Holi: होली के दिन हर तरफ सिर्फ रंग ही रंग दिखाई देता है। जिससे घर भी गंदा हो जाता है। अगर आपका भी घर हो जाता है रंगीन तो ऐसे करें साफ।

How To Clean Home On Holi: होली का त्योहार आने वाला है, लोगो में रंगों के इस पर्व के लिए खास प्रकार का उत्साह देखने को मिलता है। सभी लोग बड़े ही हर्षो उल्लास से इस होली मनाते हैं। सभी लाल,पीले, नीले, हरे, गुलाबी रंगों में रंगे होते हैं, जिन्हे पहचान पाना भी एक बड़ा टास्क होता है। लोग तो होली के रंग में रंगते ही हैं आठ में घर को भी रंगीन बना देते हैं। जिसे साफ़ करना एक बहुत बड़ी सिर दर्दी होता है।

छोटे बच्चे घर के फर्श पर रंग गिरा देते हैं जिसे साफ़ करना बहुत मुश्किल होता है। होली (Holi) का रंग घर के पर्दों, चादरों सोफे के कवर और मैट्स पर भी लग जाता है, जो बहुत ही भद्दा लगता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप घर की सफाई अच्छे से कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

फर्श पर गिरा हुआ सूखा रंग  How To Clean Home On Holi

कई बार छोटे बच्चों से घर के फर्श पर रंग गिर जाता है। लेकिन कई बार बड़ों से भी रंग निकालते हुए गिर जाता है। ऐसे में तुरंत सूखे रंग को झाड़ू की मदद से साफ़ कर दें। वरना पानी गिरते ही ये रंग पक्का हो जाएगा और निकलना मुश्किल हो जाएगा।

फर्श पर गिरा हुआ गीला रंग

कई बार छोटे बच्चे बिना पैर साफ़ किए घर के अंदर आ जाते हैं। जिससे घर के फर्श पर रंगों के निशान बन जाते हैं। ये रंग इतने पक्के होते हैं की निकालना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके घर के फर्श पर भी गीला रंग लग गया है तो उसे साफ़ करने के लिए किसी स्पंज की मदद से सोख लें। और फिर बेकिंग पाउडर और पानी की मदद से उसे साफ़ कर लें। बता दें की इन दोनों की मदद से आपका फर्श एकदम चमक उठेगा।

कपड़े पर लगा हुआ रंग साफ करने के लिए  How To Clean Home On Holi

बच्चे घर के अंदर पिचकारी से खेलते हैं और हर तरफ रंग-रंग कर देते हैं। ऐसी में पर्दे, चादर, सोफे के कवर और कुशन भी रगीन हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें साफ करना बहुत मुश्किल हो जाता है और हाथ भी दर्द हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो तो परेशान न हों। बल्कि इस टिप्स से इन्हें आसानी से साफ कर लें।

इसके लिए आप एक बाल्टी पानी में चार चम्मच सफेद सिरका डाल दें। और फिर उसमें आधा घंटे के लिए रंग वाले कपड़े भिगो दें। इससे वो आसानी से साफ हो जाएंगे। सोफे पर रंग लग गया है तो कॉटन पर थोड़ा सा सिरका लगाकर रगड़ दें। इससे वो भी साफ हो जाएगा।

लकड़ी या फर्नीचर पर लगा हुआ रंग साफ करने के लिए

अगर घर के फर्नीचर और लकड़ी पर रंग लग गया है तो आप इसे सूखे कपड़े, झाड़ू, या फिर गीले कपड़े की मदद से साफ कर लें। लेकिन यदि रंग बहुत जिद्दी है तो उसे साफ करने के लिए काॅटन बाॅल में एसीटोन को भिगोकर सफाई करें।

Latest

Don't miss

Allergy Problem: धूल मिट्टी की एलर्जी से चाहिए छुटकारा ? घर में मौजूद ये सिरका है इसका हल

Allergy Problem: कई बार मौसम बदलने के साथ एलर्जी हो जाती है। इस वजह से बार-बार छींक आना, ज्यादा खांसी होना जैसी कई समस्या...

Krishna Mukerjee Honeymoon: कृष्णा मुखर्जी का हनीमून वीडियो वायरल, देख फैंस बोले ये आधी……..

Krishna Mukerjee Honeymoon Video: टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला से हाल ही में शादी की है। वहीं अब...

Kanya Puja Special Gifts: मां दुर्गा के नन्हें रूपों को Gift करें ये चीजें, दिल हो जाएगा बाग बाग

Kanya Puja Special Gifts: इन दिनों चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here