Faluda Recipe: गर्मियों के मौसम में कुछ ठंडा मिल जाए, तो एक अलग ही सुकून मिलता है। इसलिए लोगों को कुछ ना कुछ ठंडा खाने की क्रेविंग होती रहती है। फालूदा भी गर्मी के लिए एक शानदार ऑप्शन होता है।
इसका स्वाद बेहद लजीज होता है और ये बनाने में भी बहुत आसान है। इसलिए आज हम आपको फालूदा की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से इसे घर पर बना सकें। चलिए जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- Khatti Meethi Dal Recipe: रेगुलर दाल खाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई करें खट्टा-मीठा टेस्ट, जो बदल देगा मुंह का स्वाद
फालूदा (Faluda) बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 2 कप दूध
- 50 ग्राम चीनी
- 4 बड़े चम्मच स्ट्रॉबेरी जेली
- 4 बड़े चम्मच गुलाब का शरबत
- 1 छोटा चम्मच फालूदा
- 1/2 कप फालूदा सेव
- 5 कटे हुए पिस्ता
- 5 कटे हुए बादाम
- 2 कटी हुई चेरी
फालूदा (Faluda) बनाने की विधि
- फालूदा बनाने के लिए आपको सबसे पहले दूध लेना है और इसे धीमी आंच पर उबालना है। इसके बाद इसमें स्वाद के हिसाब से चीनी मिला लें और फिर दूध में 30 ग्राम रोज सिरप डाल दें और इसे अच्छे से मिला दें।
- इसके बाद जब ये गाढा होने लगे तो इसे गैस से नीचे उतार लें। फिर आपको जेली के क्यूब्स काटना है और इन्हें अलग रख लें।
- इसके बाद एक पैन लें और इसमें पानी लेकर गैस पर पकने के लिए रख दें और जब तक इसमें उबाल ना आ जाएं, तो इसे पकने दें।
- इसके बाद इसमें फालूदा सेव डालें, जिससे ये नरम हो जाए। इसके बाद इसमें से पानी को निकाल दें और फिर पके हुए सेव को ठंडे पानी के कटोरे में डाल लें।
यह भी पढ़ें- Special Chole Bhature Stall: खाने हैं देसी घी के स्ट्रीट साइड छोले भटूरे, तो बिना देर करें पहुंच जाएं फरीदाबाद
- इसके बाद एक कटोरी में फालूदा के बीजों को पानी में भिगो दें और इन्हें फूलने दें। इसके बाद जिस गिलास में आपको सर्व करना है उसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
- इसके बाद जब ये ठंडा हो जाए, तो इसमें 2 टेबल- स्पून रोज सिरप डाल लें और 2 बड़े चम्मच स्ट्रॉबेरी जैली भी डाल लें।
- फिर इसमें 30 ग्राम फूले हुए फालूदा के बीज और उनके ऊपर 1/4 कप फालूदा सेव की परत लगा दें। इसके बाद धीरे- धीरे ठंडा रोज मिल्क गिलास में डाल लें।
- इसके बाद आप कटे हुए बादाम पिस्ता और चेरी से गार्निश कर ठंडा-ठंडा फालूदा सर्व कर सकते हैं।