TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Cabbage Chana Dal Tikki: पत्ता गोभी चना दाल से घर पर बनाएं टेस्टी टिक्की, ये है बनाने की विधि

Cabbage Chana Dal Tikki: सर्दियों (Winters) में कुछ न कुछ गरमा गरम खाने का मन करता है। लोग कुछ अच्छा सा बनाकर खाते रहते हैं। ऐसे में अगर चना दाल और पत्ता गोभी (Cabbage) की गरमा गरम टिक्की मिल जाये तो मजा ही आ जाता है। अगर दिन में हल्की सी भूक लगे तो इसे […]

Cabbage Chana Dal Tikki
Cabbage Chana Dal Tikki: सर्दियों (Winters) में कुछ न कुछ गरमा गरम खाने का मन करता है। लोग कुछ अच्छा सा बनाकर खाते रहते हैं। ऐसे में अगर चना दाल और पत्ता गोभी (Cabbage) की गरमा गरम टिक्की मिल जाये तो मजा ही आ जाता है। अगर दिन में हल्की सी भूक लगे तो इसे बनाकर खा सकते हैं ये सेहत के लिए भी अच्छी है। जो लोग वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं उन लोगों के लिए भी चना दाल और पत्ता गोभी की टिक्की फायदेमंद है। आप इस बड़ी आसानी से अपने घर में बनाकर खा सकते हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने के विधि और आवश्यक सामग्री।

चना दाल-पत्ता गोभी टिक्की बनाने के लिए सामग्री

- चना दाल 1 कप - पत्ता गोभी बारीक कटी 1/2 कप - दही आधा कप - बेसन 2 चम्मच - हरी मिर्च 2 बारीक कटी हुई - पुदीना पत्ती 12 -15 पत्ती - हल्दी – 1/4 टीस्पून - जीरा पाउडर – डेढ़ टी स्पून - नमक स्वादानुसार - तेल टिक्की सेकने के लिए यही भी पढ़ें: Thepla Recipe: गुजराती डिश थेपला खाने में लगता है मजेदार,बच्चे हो या बड़े चट कर जायेंगे प्लेट

चना दाल-पत्ता गोभी टिक्की बनाने की विधि

- सबसे पहले चना दाल टिक्की बनाने के लिए चना दाल को 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। - उसके बाद दाल की पानी से अलग कर दें और मिक्सी में थोड़ा सा पानी डालकर हरी मिर्च के साथ दरदरा पीस लें। - अब पत्ता गोभी हरी मिर्च और ौदीना को बारीक काट लें। - इसके बाद एक बड़े बाउल में दाल के मिश्रण को डाल दें और उसमें कटी हुई पत्ता गोभी मीर्च और पुदीना मिला लें। - इसके बाद मिश्रण में नमक, जीरा पाउडर, बेसन, दही, आदि मिलकर अच्छे से मिक्स कर लें। यही भी पढ़ें: Rava Veg Tikka Recipe: विंटर्स में इंजॉय करें रवा वेज टिक्का, जानें इसे बनाने की विधि - अब इस तैयार मिश्रण को बराबर मात्रा में लें और हाथ से दबाते हुए टिक्की के आकर का बना लें। - अब नॉन स्टिक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर टिक्की को उसमें रखे और दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सकें। - आपकी गर्मागर्म पत्ता गोभी चना डाल टिक्की बनकर तैयार है।। - अब इन्हें सर्व करें। और मजे से खाएं। अभी पढ़ें - लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.