TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Sweet Potato Benefits: शकरकंद खाकर डायबिटीज करें कंट्रोल, इन बीमारियों से भी मिलेगी निजात

Sweet Potato Benefits: शकरकंद (Sweet Potato) खाना आखिर किसे पसंद नहीं होता। शकरकंद को उबालकर खाया जाता है। इसी के साथ शकरकंद को भुन कर भी खाया जाता है। देश में शकरकंद को अलग-अलग तरह से खाया जाता है और इसका स्वाद इतना मीठा होता है कि लोग इसे खूब खाते हैं। लेकिन क्या आप […]

Sweet Potato Benefits
Sweet Potato Benefits: शकरकंद (Sweet Potato) खाना आखिर किसे पसंद नहीं होता। शकरकंद को उबालकर खाया जाता है। इसी के साथ शकरकंद को भुन कर भी खाया जाता है। देश में शकरकंद को अलग-अलग तरह से खाया जाता है और इसका स्वाद इतना मीठा होता है कि लोग इसे खूब खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। वहीं आज हम आपको शकरकंद के फायदों के बारे में बताएंगे।

क्रेविंग से बचाता है

शकरकंदी खाने से क्रेविंग कम होती है। सुबह का नाश्ता करने से आपका पेट भर जाता है जिससे आप दिन भर कुछ नहीं खा सकते। इस वजह से ये क्रेविंग को रोकता है जिससे आप बाहर कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। इसलिए आपको शकरकंद का सेवन जरूर करना चाहिए। और पढ़िए –Problem Of Belching: बार-बार आती है डकार तो ये है समाधान, जानें इसके क्या हैं कारण

शुगर कम करें

शकरकंद के कई पौष्टिक तत्व पाए जाते है। वजन घटाने के लिए शरीर में शुगर की मात्रा का कम होना जरूरी है, इसलिए आमतौर पर डायबिटिज के मरीज शकरकंद को खाते हैं। आपको बता दें, शकरकंद को आप नाश्ते में शामिल कर सकते हैं और दिनभर अपना शुगर लेवल कंट्रोल कर सकते हैं।

फाइबर से भरपूर

शकरकंद में फाइबर से भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे मेटाबोलिज्म को ठीक करने में मदद करता है। फाइबर खाना पचाने में मदद करना है और आपको दुरुस्त रखता है। इसलिए आपको फाइबर का सेवन जरूर करना चाहिए। और पढ़िए –Benefits Of Honey In Winter: सर्दियों में शहद है कई परेशानियों का रामबाण इलाज, ऐसे करें सेवन

एनर्जी बूस्टर है

अगर आप फिट रहना चाहते हैं साथ ही आपको वजन भी घटाना है तो आपको शकरकंद का सेवन जरूर करना चाहिए। इसी के साथ आपको रोज एक्सरसाइज करनी चाहिए जिससे आप एक दम फिट रहे। शकरकंद में हाई कैलोरी होती है जो हमारे शरीर में एनर्जी बूस्ट करना का काम करता है। ये आपके एक्सरसाइज की क्षमता को बढ़ाता है और फिट रहने में मदद करता है।

कब्ज की समस्या करें दूर

आमतौर पर लोगों को कब्ज की समस्या होती है, जिससे वो काफी परेशान रहते हैं। वहीं शकरकंद में फाइबर पाया जाता है जो आपके कब्ज को दूर करता है और हमारी पाचन प्रक्रिया को बढ़ाता है। जिन लोगों को कब्ज की दिक्कतें होती रहती हैं उन्हें शकरकंद का सेवन जरूर करना चाहिए। अभी पढ़ें - लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.