Will Smith and Jada Pinkett Enjoy Family Outing: हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ और जाडा पिंकेट स्मिथ इन दिनों अपने तलाक की खबरों और बेटे जेडन की डेटिंग को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में विल स्मिथ के बेटे जेडन स्मिथ और 82 साल की फैशन आइकन मिशेल लैमी के रिश्ते और सगाई की अफवाहें फैली थीं. इसके अलावा, विल स्मिथ और जाडा पिंकेट स्मिथ के तलाक को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं. इन सब खबरों के बीच विल स्मिथ और जाडा पिंकेट अपने पूरे परिवार के साथ वेकेशन पर निकल गए हैं.
वेकेशन पर निकले विल स्मिथ और जाडा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विल स्मिथ और जाडा पिंकेट स्मिथ अपने पूरे परिवार के साथ वीकेंड पर कैलिफोर्निया में सोहो हाउस के लिटिल बीच हाउस मालिबू में छुट्टियां मनाने गए हुए हैं. हाल ही में विल स्मिथ और जाडा पिंकेट को अपने दो बच्चों विलो स्मिथ और जेडन स्मिथ के साथ मालिबू में देखा गया है. इस दौरान जाडा की मां एड्रिएन बैनफील्ड-नॉरिस और विल की मां कैरोलिन ब्राइट भी उनके साथ घूमने गई थीं.
एंजॉय कर रहे वेकेशन
PEOPLE ने बताया कि वेकेशन से आई तस्वीरों में विल स्मिथ सफेद टी-शर्ट, लाल स्वेटर, सफेद बेसबॉल कैप और जींस पहने हुए दिखे. वहीं, जाडा ने ब्लैक बटन-अप, ग्रे ट्राउजर, लाल जूते और लेदर जैकेट पहनी हुई थी. 28 साल के जेडन ने सिंपल सफेद हूडी पहनी थी और उनकी बहन विलो ने बैगी खाकी पैंट और काले बूट के साथ पैटर्न वाला हरा ओवरकोट पहना हुआ था.
विल स्मिथ और जाडा का रिश्ता
बता दें कि इस साल जुलाई में जाडा ने आउटलेट से बात करते हुए यह बताया था कि वह लगभग दो साल पहले 2024 में विल स्मिथ के साथ मेन घर में वापस आ गई थीं. इससे पहले एक्ट्रेस ने माना था कि दोनों के बीच प्रॉब्लम चल रही थीं, जिसके कारण दोनों अलग-अलग रहते थे. हालांकि, उन्होंने कभी तलाक फाइल नहीं किया था, लेकिन वे 2016 से अलग रहने लगे थे.