फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है, जहां एक ऐसे एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, जिसने कंटेंट क्रिएटर की दुनिया में अपनी धाक जमाई. जिसकी पॉपुलैरिटी लोगों की दीवानगी में साफ झलकती थी, इस स्टार ने महज 26 साल की कम उम्र में दुनिया को छोड़ दिया.
सदमे में परिवार और फैंस
वो सिंगापुर के मशहूर एक्टर और कंटेंट क्रिएटर विल्फ्रेड ली हैं, जिनके निधन की खबर ने उनके फैंस और चाहने वालों को सदमा दिया है. उनके अचानक निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके दोस्त, साथी कलाकार और फैंस उन्हें याद कर भावुक नजर आ रहे हैं.
रात में सोते समय गई जान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विल्फ्रेड ली रात में हमेशा की तरह सोने गए थे. हालांकि, अगली सुबह वे नहीं उठे. उनके परिवार की ओर से सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी गई. परिवार के इस बयान के बाद उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई. इतनी कम उम्र में उनका इस तरह दुनिया से चले जाना हर किसी के लिए हैरान करने वाला है.
ट्रैवल और फूड वीडियो से बनाई खास पहचान
विल्फ्रेड ली सोशल मीडिया पर अपने कंटेंट के लिए काफी पसंद किए जाते थे. वह सिंगापुर की अलग-अलग जगहों, वहां के मशहूर खाने और ट्रैवल से जुड़े वीडियो बनाते थे. अपने मजेदार और सहज अंदाज की वजह से उन्होंने कम समय में लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना ली थी.
वीडियो में दिखी सिंगापुर की खूबसूरती
उनके वीडियो में सिंगापुर की खूबसूरत जगहों और वहां की जिंदगी की झलक देखने को मिलती थी. यही वजह थी कि सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते थे और उनके नए वीडियो का इंतजार करते थे.
एक्टिंग में भी आजमाया था हाथ
एक्टिंग की दुनिया से भी जुड़े थे विल्फ्रेड ली
कंटेंट क्रिएशन के अलावा विल्फ्रेड ली एक्टिंग की दुनिया से भी जुड़े हुए थे. उन्होंने थिएटर प्रोडक्शंस और म्यूजिकल्स में काम किया था. इसके अलावा वह कई एड्स का भी हिस्सा रह चुके थे. यानी बेहद कम उम्र में ही उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई फील्ड में अपनी प्रतिभा दिखाई थी.
दोस्तों और फैंस ने दी श्रद्धांजलि
विल्फ्रेड के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके दोस्तों, साथी क्रिएटर्स और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. लोगों ने उन्हें एक बेहद दयालु, खुशमिजाज और सकारात्मक इंसान के तौर पर याद किया. विल्फ्रेड की अचानक मौत ने उनके चाहने वालों के मन में कई सवाल छोड़ दिए हैं. महज 26 साल की उम्र में एक उभरते हुए कलाकार और कंटेंट क्रिएटर का इस तरह चले जाना मनोरंजन जगत और उनके फैंस के लिए बेहद दुखद खबर है.