मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है. जहां इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके जाने से फैंस और परिवारजन का रो-रोकर हाल बुरा है. 70 के दशक के इस सिंगर ने न जाने कितने अनगिनत गानें दिए, जिसने उन्हें इंटरनेशनल पहचान दिलाई और आज उनके दुनिया छोड़कर जाने से म्यूजिक लवर्स और बैंड के फैंस में शोक की लहर है.

परिवार और फैंस को लगा सदमा

ग्लैम रॉक बैंड 'द रूबेट्स' के गिटारिस्ट, गीतकार और सिंगर टोनी थोर्प का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है. टोनी थोर्प के निधन की जानकारी उनके फेसबुक पेज के जरिए दी गई. परिवार की तरफ से दी गई, जिसमें बताया गया कि पिछले कुछ वक्त से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन उनकी हाजिरजवाबी और मजाकिया स्वभाव आखिर तक बरकरार रहा. परिवार ने बताया कि उनका जाना म्यूजिक जगत के लिए कभी न भरने वाली कमी है.

---विज्ञापन---

इस बैंड का रहे हिस्सा

बता दें, उन्होंने इंडस्ट्री में शुरुआत 1973 में 'द रूबेट्स' बैंड के साथ की थी. यह बैंड अपने अलग अंदाज, सफेद सूट और कपड़े की टोपियों के लिए फेमस था. जिसने 1950 के दशक के डू-वॉप म्यूजिक और पॉप-रॉक को मिलाकर एक नई पहचान बनाई. उनका सबसे बड़ा हिट गाना Sugar Baby Love 1974 में रिलीज हुआ था, जिसने यूके सिंगल्स चार्ट में लगातार चार हफ्तों तक नंबर-1 पर जगह बनाई.

टॉप सिंगर में रहा नाम शुमार

इसके बाद Tonight, Juke Box Jive और I Can Do It जैसे कई गाने भी सुपरहिट रहे. टोनी थोर्प 1974 में बैंड के क्लासिक लाइनअप का हिस्सा बने थे. उन्होंने लीड गिटारिस्ट और गीतकार के रूप में बैंड को कई यादगार गाने दिए.

---विज्ञापन---

इन गानों ने दी पहचान

इतना ही नहीं, उन्होंने सिंगल Baby I Know में लीड सिंगर के तौर पर भी अपनी आवाज दी. साल 1979 में उन्होंने बैंड छोड़ दिया, लेकिन म्यूजिक से उनका रिश्ता हमेशा बरकरार रहा. 'द रूबेट्स' से अलग होने के बाद भी टोनी थोर्प कई बड़े कलाकारों के साथ जुड़े रहे.उन्होंने सिला ब्लैक और टॉमी स्टील जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया.

---विज्ञापन---

इंडस्ट्री में पसरा मातम

टोनी थोर्प के निधन पर 'द रूबेट्स' के लीड सिंगर एलन विलियम्स ने भावुक श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके साथ बिताए पल हमेशा याद रहेंगे. उन्होंने कहा कि टोनी की गिटार बजाने की कला और गीत लिखने का हुनर हमेशा संगीत प्रेमियों के दिलों में जिंदा रहेगा.

---विज्ञापन---

फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

बहरहाल, टोनी थोर्प भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके गाने और उनका म्यूजिक आने वाली पीढ़ियों को हमेशा इंस्पायर करता रहेगा. उनकी विरासत ग्लैम-रॉक संगीत के इतिहास में हमेशा सुनहरे अक्षरों में दर्ज रहेगी.

---विज्ञापन---