रियलिटी शो 'द चैलेंज' के फेमस कंटेस्टेंट और विनर टायलर डकवर्थ का 44 साल की उम्र में निधन हो गया है. टायलर ने शो के छह सीजन में हिस्सा लिया था और दो सीजन में जीत हासिल कर अपनी अलग पहचान बनाई थी.

पड़ोसी की शिकायत से हुआ खुलासा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टायलर डकवर्थ नॉर्थ डकोटा स्थित अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में बेसुध हालत में मिले थे. पुलिस अधिकारियों को मंगलवार, 11 अगस्त को सुबह करीब 11.45 बजे उनके घर भेजा गया था. दरअसल, एक पड़ोसी ने शिकायत की थी कि टायलर के अपार्टमेंट की छत से पानी रिस रहा है.

---विज्ञापन---

सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी

पुलिस के पहुंचने पर टायलर मृत पाए गए. अधिकारियों ने फिलहाल किसी तरह की गड़बड़ी या संदिग्ध परिस्थितियों के संकेत नहीं दिए हैं. उनकी मौत की सही वजह जानने के लिए ऑटोप्सी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत कितने समय पहले हुई थी. हालांकि, उन्हें निधन से एक दिन पहले देखा गया था.

मां ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

टायलर की मां जोनी ने फेसबुक पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उनके निधन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनके बेटे की मौत इस हफ्ते की शुरुआत में हुई. परिवार फिलहाल अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों को लेकर फैसला कर रहा है. उन्होंने कहा कि इससे जुड़ी जानकारी बाद में शेयर की जाएगी.

---विज्ञापन---

'द चैलेंज' में बनाई खास पहचान

टायलर डकवर्थ ने साल 2006 में MTV के रियलिटी शो 'द रियल वर्ल्ड: की वेस्ट' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने 'द चैलेंज' के छह सीजन में हिस्सा लिया. इनमें 'द डुएल', 'द गॉन्टलेट III', 'कटथ्रोट', 'राइवल्स', 'ऑल स्टार्स 2' और 'ऑल स्टार्स 3' शामिल हैं.

स्टार के साथ-साथ टीचर भी था ये एक्टर

टायलर ने 'कटथ्रोट' और 'राइवल्स' में जीत दर्ज की थी. रियलिटी टीवी में नाम कमाने के साथ-साथ वह एक शिक्षक भी थे और मिडिल स्कूल व हाई स्कूल के छात्रों को पढ़ाते थे.

---विज्ञापन---

'द चैलेंज' से जुड़े कई सितारों की हो चुकी है मौत

टायलर डकवर्थ का निधन इस रियलिटी शो से जुड़े सितारों की दुखद मौतों की कड़ी में एक और नाम है. इससे पहले मिशेल पार्मा की 2002 में कार दुर्घटना में मौत हुई थी. 2014 में रयान नाइट का ओवरडोज के कारण निधन हुआ था. उसी साल डिम ब्राउन ने ओवेरियन कैंसर से जंग हार गई थीं. वहीं, 2016 में डेव मिरा की भी दुखद परिस्थितियों में मौत हो गई थी. बहरहाल, टायलर के अचानक निधन की खबर ने 'द चैलेंज' के फैंस और उनके चाहने वालों को गहरा सदमा दिया है.