Susan Saint James Passes Away: हॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक और बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. 'कैट एंड एली' (Kate and Allie) और 'मैकमिलन एंड वाइफ' जैसी आइकॉनिक सीरीज के लिए एमी अवॉर्ड (Emmy Award) जीत चुकीं मशहूर दिग्गज एक्ट्रेस सुसान सेंट जेम्स (Susan Saint James) का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. परिवार ने पुष्टि की है कि वह पिछले कुछ समय से पैंक्रियाटिक कैंसर (Pancreatic Cancer) जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही थीं, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. जहां अचानक एक्ट्रेस के निधन से फैंस में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

पैंक्रियाटिक कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन

परिवार और ऑफिशियल रिप्रेजेंटेटिव्स ने 'पीपल' मैग्जीन को कंफर्म किया कि सुसान सेंट जेम्स का सोमवार को निधन हो गया. वह काफी समय से पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित थीं और इलाज करवा रही थीं.

परिवार का इमोशनल और दिल को छू लेने वाला बयान

परिवार ने अपने बयान में सुसान को एक दयालु और मददगार इंसान बताया. उन्होंने याद किया कि कैसे 2004 में अपने सबसे छोटे बेटे टेडी को एक विमान हादसे में खोने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी फैमिली को संभाला था.

मैकमिलन एंड वाइफ और कैट एंड एली से मिली शोहरत

सुसान ने 1971 से 1977 तक चली सीरीज 'मैकमिलन एंड वाइफ' में रॉक हडसन के साथ शानदार काम किया था. इसके अलावा 1984 से 1989 तक आई हिट सिटकॉम 'कैट एंड एली' में जैन कुर्टिन के साथ मुख्य किरदार निभाकर उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी थी.

पति, बच्चे और प्यारा सर्विस डॉग

सुसान अपने पीछे पति डिक एबेरसोल (Dick Ebersol), चार बच्चों- सनशाइन, हार्मनी, चार्ली और विली के अलावा सात पोते-पोती और अपनी बहन मैरी मर्सिडीज को छोड़ गई हैं. उनके साथ उनका सर्विस डॉग 'लोला' भी था, जिससे उन्हें बहुत लगाव था.

टेलीविजन के गोल्डन एज की चमकता सितारा

1950 और 70 के दशक से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली सुसान सेंट जेम्स ने अपनी कॉमिक टाइमिंग और दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है, जो हमेशा याद रखी जाएगी.